MP को मिलेगी 69 किमी लम्बे फोरलेन हाईवे की सौगात, इंदौर-गुजरात मार्ग पर बनेंगे 7 नए फ्लाईओवर और अंडरपास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

इस समय में मध्य प्रदेश में सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इनडोर डिवीजन के दनावर स्थित खेड़ा में प्रदेशवासियों को सौगात दी है। यहाँ पर उज्जैन-बदनावर फोरलेन हाईवे का लोकार्पण किया जाएगा जो 69.100 किमी तक लम्बा होगा। ऐसे में आइए जान लेते है इस हाइवे के निर्माण से जुड़ी सम्पूर्ण डिटेल्स।

कम समय में पूरा होगा सफर

इस हाइवे निर्माण होने के बाद में आपका ट्रेवल टाइम कम हो जाएगा। अब उज्जैन से बदनावर का सफर अब महज एक घंटे से भी कम समय में पूरा कर सकते है। यह प्रोजेक्ट मई 2022 में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को सौंपा गया था जो अब मॉर्डन इंजीनियरिंग की मिसाल बन चुका है।

किन किन योजनाओं को मिली मंजूरी

2 रेलवे ओवरब्रिज, 7 छोटे पुल, 4 बड़े पुल, 1 इंटरचेंज, 2 फ्लाईओवर, 31 अंडरपास, 140 कलवर्ट और 42 बस शेल्टर बने हैं। पैसेंजर के आराम के लिए 23 किमी लंबी सर्विस रोड और 5 जगहों पर 18 किमी की रिअलाइनमेंट भी की गई है। इसके साथ ही हाईवे के किनारे 4 वे-साइड सुविधाएं भी रेडी की जाएंगी।

7 नए फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण

इसके साथ ही बकानेर पर 3 लेन वाली रोड मेप तैयार की जाएगी।

इन इलाकों को दी गयी बड़ी सौगात

शाजापुर, कनासिया में भी 3 फ्लाईओवर और अंडरपास बनेंगे। रसलपुर जंक्शन पर 1 फ्लाईओवर और संदलपुर से नसरुल्लागंज तक 4 लेन रोड बनेगी। चंदेरी से पिछोर तक 2 लेन पेव्ड शोल्डर रोड बनेगी।

इन परियोजनाओं से न केवल यातायात सुविधा सुगम होगी बल्कि इंडस्ट्रियल और कमर्शियल एक्टिविटीज को भी बढ़ावा मिलेगा। जिससे स्थानीय लोगों आने जाने की सुविधा के साथ में रोजगार की सुविधा मिलेगी

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib