कोरोना महामारी से अभी भी पूरी दुनिया सही से उभर नहीं पाई है कि एक और नई चुनौती देश के सामने आ गयी है। मंकिपॉक्स नामक वायरस जिसने अफ्रीका में तबाही मचाना शुरू कर दिया है। अब यह एशिया में भी पैर पसारने लगा है। पाकिस्तान में वायरस के पहले मामले की पुष्टि की जा चुकी है भारत सहित दुनियाभर के देशों में इसके लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है।
मंकीपॉक्स एक संक्रामक बीमारी है जो चूहों और अन्य जानवरों से मनुष्यो में फैल रही है। इसके लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, मसल्स में दर्द, सूजी हुई लसिका ग्रंथियां और त्वचा पर चकत्ते शामिल है। ज्यादातर मामलों में यह बीमारी खुद ही ठीक हो जाती है, लेकिन कुछ मामलों में यह गंभीर रूप धारण कर सकती है।
पाकिस्तान में पहला मामला आया सामने
मंकीपॉक्स एक संक्रामक बीमारी है जो चूहों और अन्य जानवरों से मनुष्यों में फैलती है। इसके लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, मसल्स में दर्द, सूजी हुई लसिका ग्रंथियां और त्वचा पर चकत्ते शामिल है। ज्यादातर मामलों में यह बीमारी खुद ही ठीक हो जाती है, लेकिन कुछ मामलों में यह गंभीर रूप धारण कर सकती है।
भारत में अलर्ट जारी
मंकिपॉक्स के बढ़ते हुए खतरे को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार की तरफ सतर्क जारी कर दिया गया है। वही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस बीमारी को अंतरराष्ट्रीय चिंता जाहिर की है। भारत के तमिलनाडु राज्य ने एयरपोर्ट और पोर्ट हेल्थ अधिकारियों को अलर्ट पर रख दिया है। यात्रियों की जांच और स्क्रीनिंग की जा रही है।
मंकिपॉक्स के लक्षण
अगर आपको मंकीपॉक्स के लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। इसके अलावा खुद को दूसरों से अलग रखें और मास्क पहनें। वही संक्रमित व्यक्ति के कपड़े, बिस्तर और अन्य सामान को अलग रखें।
