नगर निगम Shimla ने 700 नई स्ट्रीट लाइटों के लिए आमंत्रित किए टेंडर, यहां देखें डिटेल

Shimla

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हिमाचल प्रदेश की राजधानी Shimla देश के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है। इसी बीच अब नगर निगम शिमला द्वारा शहर को रात में रौशनी से भरने की तैयारी चल रही है और इसके लिए निगम ने 700 नई स्ट्रीट लाइटों और उनके रखरखाव हेतु टेंडर आमंत्रित किए हैं। इतना ही नहीं निगम ने शहर की सभी लाइटों की मरम्मत और रखरखाव हेतु भी टेंडर आमंत्रित किए हैं।

आपको बता दें Shimla शहर में करीब 15 हज़ार स्ट्रीट लाइट्स हैं, जिनके रखरखाव की ज़िम्मेदारी अब एक नई कंपनी को सौंपने की तैयारी चल रही है। आपको बता दें यह टेंडर 5 साल का होगा और आगामी 5 सालों तक नई कंपनी द्वारा सभी पुरानी व नई स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और रखरखाव का काम देखा जाएगा। अगर कोई भी स्ट्रीट लाइट बंद या खराब होती है, तो इसे ठीक करवाना कंपनी की ज़िम्मदारी होगी।

नगर निगम Shimla ने नई स्ट्रीट लाइटों के लिए आमंत्रित किए टेंडर

आपको बता दें Shimla के महापौर सुरेंद्र चौहान ने जानकारी दी कि जल्द ही शहर में नई स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। नगर निगम शिमला द्वारा इन 700 नई स्ट्रीट लाइट को लगाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। जानकरी के लिए बता दें 27 फरवरी 2024 को शिमला में स्ट्रीट लाइटें लगाने वाली कंपनी EESL का टेंडर समाप्त हो रहा है। नए टेंडर होने के बाद बहुत ही जल्द लोगों को नई स्ट्रीट लाइटों की सुविधा मिलेगी। पिछले साल लगाए गए 600 नए पोल पर इन लाइटों को लगाया जाना है, जिसमें करीब 11 लाख का खर्च आएगा।

नगर निगम रिन्यू नहीं करेगा पुराना करार

आपको बता दें वर्तमान में जिस कंपनी के पास शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने और उनके रखरखाव की ज़िम्मेदारी है, उसे कुल 10 हजार स्ट्रीट लाइट लगानी थीं और उनका रखरखाव करना था। नगर निगम Shimla द्वारा इस काम के लिए कंपनी को हर महीने 21 लाख रुपये दिए जा रहे थे। लेकिन अब इसका कार्यकाल समाप्त हो रहा है और नगर निगम EESL के साथ पुराना करार रिन्यू नहीं करेगा।

 

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib