अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को दुनिया के कई देशो के खिलाफ ”टैरिफ वॉर” के तहत ‘रेसिप्रोकल टैरिफ यानि जैसे के तैसा टैरिफ’ लगाने की घोषणा की है वही ट्रंप ने भारत समेत दुनिया के कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लागू करके दुनियाभर के देशों को झटका दिया है ट्रंप इस इस टैरिफ से दुनियाभर के शेयर मार्केट में हर दिन निवेशकों को काफी नुकसान हो रहा है। लेकिन अब ट्रंप ने भारत समेत कई देशों को इस टैरिफ से राहत देने का फैसला किया है।
75 से ज़्यादा देशों को 90 दिन की राहत, चीन को बड़ा झटका
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि वह 75 से ज़्यादा ऐसे देश, जिन्होंने ट्रंप के लगाए टैरिफ का विरोध नहीं किया और न ही कोई पलटवार किया, को 90 दिन के लिए टैरिफ से राहत देंगे। ट्रंप ने इस पर 90 दिन के लिए रोक लगा दी है और साथ ही इन देशों पर सिर्फ 10% का रेसिप्रोकल टैरिफ ही लागू होगा। ट्रंप का यह फैसला तत्काल रूप से प्रभाव में आ गया है। हालांकि ट्रंप ने चीन को कोई राहत नहीं दी है और उस पर टैरिफ को बढाकर 125% कर दिया है।
मस्क-ज़ुकरबर्ग को हुआ ज़बरदस्त फायदा
ट्रंप के इस फैसले से एलन मस्क और मार्क ज़ुकरबर्ग को जबरदस्त फायदा हुआ है वही जिस दिन ट्रंप ने टैरिफ का ऐलान किया था तभी से अमेरिका समेत दुनियाभर के देशों के शेयर मार्किट में अफरातफरी मची हुई है निवेशकों को काफी ज्यादा नुक्सान झेलना पड़ा है। लेकिन अब ट्रंप के टैरिफ से राहत देने के फैसले से अमेरिकी शेयर मार्किट में उछाल आया है वही मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला और जुकरबर्ग की कम्पनी मेटा जो फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की पेरेंट कम्पनी है जिसके शेयरों की उछाल आया है। वही करीब 36 बिलियन डॉलर्स और जुकरबर्ग को करीब 26 बिलियन डॉलर्स का फायदा हुआ है।







