हर घर घर पहुंचेगा नर्मदा नदी का पानी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कन्‍नोद में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को दी बड़ी सौगात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

केंद्रीय कृषि किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश में देवास जिले के कन्नोद प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण कल्याण योजना के अंतरगर्त स्वीकृति पत्र बांटे है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने जिले के अलग अलग स्थानों पर विकास कार्यो का भूमिपूजन और लोकापर्ण किया है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है की वर्तमान में किसानों को राहत पहुंचाने के लिए माँ नर्मदा का पानी आने वाला है इस योजना को जल्द ही स्वीकृति दी जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने अधिकरियों की गुणवत्ता के साथ में समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिए है। उनोहोने अधिकरियों को निर्देश दिए है कि वह कार्य योजना के कार्यान्वयन में इस प्रकार से प्रतिबद्ध होकर कार्य करें कि पानी की समस्या से जूझना नहीं पड़े। वही चौहान का कहना है कि हम नेता नहीं सेवक है भगवान जीवित जाग्रत कहि देखता हूँ तो जनता में ही देखता हूँ। वही देवी माँ के दर्शन अपनी बहनों और बेटियों कको करता हूँ। जनता की सेवा ही हमारे लिए भगवान की पूजा है।

प्‍याज के निर्यात से शुल्‍क हटाया

चौहान ने कहा कि प्याज के निर्यात पर पहले 40 प्रतिशत शुल्क लगाया गया था, जिसे बाद में 20 प्रतिशत किया गया और उसे अब जीरो प्रतिशत कर दिया है। चावल के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को भी हटा दिया गया है। आलू, प्याज और टमाटर के दाम भी बहुत कम हो गए हैं। सरकार ने यह तय किया है कि राज्य सरकार की एजेंसी के माध्यम से आलू, प्याज और टमाटर को दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में बेचेगी तो ट्रैक्टर का किराया सरकार देगी।

डिजिटल कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर बना रही सरकार

शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि यूपीआई की तरह अब एक यूनिक किसान आईडी बन रही है, जिससे आईडी बन रही है जिससे एक किसान का पूरा रिकॉर्ड हो जाएगा। वही रिमोट सेन्सिंग के माध्यम से अब खराब फसल का सही आंकलन किया जाता है, जिसमे कोई भी गड़बड़ नहीं कर सकता है। उनका कहना है वह जल्द से जल्द डिजिटल कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहे हैं। किसान की जिन्दगी कैसे बेहतर हो इसमें दिन और रात लगे हुए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि हर एक परिवार हम आजीविका के काम से जोड़ेंगे। यहाँ 11,800 लखपति दीदीयां हर महीने 10 हजार रुपये से ज्यादा कमाती हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने सम्बोधन में केंद्रीय मंत्री महात्मा ज्योतिबा फूले को याद करते हुए उनकी की जयंती के अवसर पर उन्‍हें नमन किया।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib