Himachal News: राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप जागरूकता कार्यशाला आयोजित

राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप जागरूकता कार्यशाला
राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप जागरूकता कार्यशाला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: भारत सरकार, क्षेत्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता निदेशालय शिमला एवं तकनीकी शिक्षा विभाग हि.प्र. सुन्दरनगर के माध्यम से पाँवटा साहिब, जिला सिरमौर के उद्यमियों / विभागों / ग्रामीण प्रतिनिधियों इत्यादि के लिए एक दिवसीय नेशनल अप्रेंटिसशिप जागरूकता कार्यशाला श्री अरूण गोयल, निदेशक इंटरनेशनल सिलेंडर एवं तिरूपति गु्रप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।


कार्यशाला में उद्योग संघ पाँवटा साहिब एवं कालाआम्ब के अध्यक्ष और उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा, श्रम एवं रोजगार विभाग सहित विभिन्न विभागों / उपक्रमों एवं ग्राम पंचायत प्रधानों ने भाग लिया।

नेशनल अप्रेंटिसशिप जागरूकता कार्यशाला के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे

श्री अरूण गोयल ने बताया कि नेशनल अप्रेंटिसशिप जागरूकता कार्यशाला के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे तथा ईको अप्रेंटिसशिप लागू करने में कामयाब होगें। क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता निदेशालय, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर व लद्दाख श्री एस. शांतिमनलन ने अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यशाला के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।

मुख्य प्रबंधक, जे.एम.डी. पाॅलीमर्स, पांवटा साहिब (सम्माननीय अतिथि) ने भी अपने विचार साझा किए

तदोपरांत पी.एन. यादव, सेवानिवृत पूर्व निदेशक डी.जी.टी. (विशेष अतिथि), श्री सतीश गोयल, अध्यक्ष (सम्माननीय अतिथि), हिमाचल प्रदेश चैम्बर आॅफ काॅमर्स एवं उद्योग, गोंदपुर, पांवटा साहिब तथा श्री संजय अग्रवाल, मुख्य प्रबंधक, जे.एम.डी. पाॅलीमर्स, पांवटा साहिब (सम्माननीय अतिथि) ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर सहायक निदेशक, क्षेत्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता निदेशालय शिमला, श्री एम.एल. वर्मा, प्रधानाचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पांवटा साहिब, श्री सुशील कुमार, प्रधानाचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नाहन श्री अशरफ अली एवं अन्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य एवं प्रतिनिधि तथा अन्य सरकारी / गैर-सरकारी विभागों / उपक्रमों / उद्योगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

see more..Himachal News: कांग्रेस पर अंतर्कलह भारी तय नहीं कर पा रहे मेयर और डिप्टी मेयर

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib