Himachal News: 14 जून को कुल्लू में राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे रैली को सम्बोधित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मण्डी में पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ कुल्लू में प्रस्तावित रैली की तैयारियों की समीक्षा की। मण्डल स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से एक एक करके रैली की तैयारियों की.

फीडबैक लिया और मण्डी जिले के सभी विधायकों के साथ बैठक करके रैली की तैयारियों के साथ-साथ अन्यमहत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

14 को कुल्लू में प्रस्तावित रैली में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भाग लेंगे

उन्होंने बूथ स्तर पर रैली में शामिल होने वालेकार्यकर्ताओं की संख्या विस्तृत विवरण लिया। उन्होंने बताया कि 14 को कुल्लू में प्रस्तावित रैली में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भाग लेंगे औरकार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। इस बैठक मे विधायक राकेश जम्वाल, विनोद कुमार, अनिल शर्मा, इंदर सिंह गांधी, प्रकाश राणा, पूर्णचन्द्र ठाकुर, दिलीप ठाकुर और दीपराज और ज़िला अध्यक्ष रणवीर सेन मौजूद रहे।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सम्पर्क से समर्थन अभियान चलाया जा रहा है।

रैली में मण्डी लोक सभा क्षेत्र के सभी मण्डलों से कार्यकर्ता भाग लेंगे

जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनहितकारी योजनाओं के बारे लोगों को बता रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष जयरामठाकुर ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे सम्पर्क से समर्थन अभियान से हर घर जाकर लोगों को प्रधानमंत्री महोदय की जनहितकारी योजनाओं के बारें में अवगत करवाएं।नेता प्रतिपक्ष ने कहा इस रैली में मण्डी लोक सभा क्षेत्र के सभी मण्डलों से कार्यकर्ता भाग लेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए मण्डल व बूथस्तर पर सभी पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेवारियां सौंपी गयी हैं। सम्बंधित पदाधिकारी मण्डल व बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को रैली में पहुंचने की सूचना दे रहे हैं। रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता पुरजोर मेंहनतकर रहे हैं। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने के लिए पुरजोर मेहनत कर रहे हैं।

see more..Himachal News: बालिकाओं के सशक्त बनाएगा देई अभियान

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib