Himachal News: एनसीसी एयर विंग कैडेट अजय कुमार का फ्लाइंग आफिसर के लिए चयन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के एनसीसी एयर विंग कैडेट वारंट ऑफिसर अजय कुमार का चयन भारतीय वायु सेना में बतौर अधिकारी प्रशिक्षण के लिए हुआ है। कैडेट वारंट ऑफिसर अजय कुमार फ्लाइंग ऑफिसर बनने के लिए एयर फोर्स अकैडमी हैदराबाद में जुलाई 2023 से प्रशिक्षण प्रारंभ करेंगे।

हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के फ्लाइंग ऑफिसर डॉ चमन ने जानकारी देते हुए कहा

अजय कुमार ने प्रथम प्रयास में ही वायु सेना संयुक्त प्रवेश परीक्षा को उत्तीर्ण किया

कैरेट वारंट ऑफिसर अजय कुमार ने प्रथम प्रयास में ही वायु सेना संयुक्त प्रवेश परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। भारतीय वायु सेना के सर्विस सिलेक्शन बोर्ड देहरादून में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ऑल इंडिया मेरिट ( वायु सेना एडमिनिस्ट्रेशन) में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। कैरेट वारंट ऑफिसर अजय कुमार का भारतीय वायुसेना अधिकारी प्रशिक्षण के लिए चयन होने से हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के अधिकारियों व कैडेटों में भारी उत्साह व उमंग की लहर है।

डॉ चमन के व्यक्तित्व से प्रेरित होकर भारतीय वायुसेना को बतौर अधिकारी ज्वाइन करने का निर्णय लिया

कैडेट वारंट ऑफिसर अजय कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय फ्लाइंग ऑफिसर डॉ चमन लाल क्रांति सिंह (एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर) के मार्गदर्शन, भारतीय सेना से सेवानिवृत्त अपने दादा सिपाही पुरुषोत्तम सिंह, पिता संजय कुमार, माता सरिता देवी, ग्रुप कैप्टन एस के शर्मा, गुरुजनों के आशीर्वाद , समय प्रबंधन, कठोर परिश्रम व एनसीसी प्रशिक्षण को दिया है।‌अजय कुमार ने कहा -फ्लाइंग ऑफिसर डॉ चमन के व्यक्तित्व से प्रेरित होकर भारतीय वायुसेना को बतौर अधिकारी ज्वाइन करने का निर्णय लिया। एसोसिएट एनसीसी अधिकारी फ्लाइंग ऑफिसर डॉ चमन ने उनके व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।एनसीसी वायु सेना विंग में एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर फ्लाइंग ऑफिसर डॉ चमन व हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कुल्लू के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन एस के शर्मा के मार्गदर्शन ने जीवन में ऊंचे सपने देखने के लिए पंख लगाए।फ्लाइंग ऑफिसर डॉ चमन ने जानकारी देते हुए कहा – कैडेट वारंट ऑफिसर अजय कुमार ने वर्ष 2022 में गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली व प्रधानमंत्री रैली करिअप्पा ग्राउंड दिल्ली में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल व चंडीगढ़ एनसीसी निदेशालय का प्रतिनिधित्व किया है।

अजय ने एनसीसी एयर विंग का सी सर्टिफिकेट ए ग्रेड से उत्तीर्ण किया है

फ्लाइंग ऑफिसर डॉ चमन ने कहा- अजय महाविद्यालय में एक मेधावी छात्र व एनसीसी एयर विंग मंडी के बेस्ट कैडेटों में शामिल रहे हैं ‌। अजय ने एनसीसी एयर विंग का सी सर्टिफिकेट ए ग्रेड से उत्तीर्ण किया है। अजय ने एनसीसी एयर विंग ट्रेनिंग के दौरान पंजाब के पटियाला में माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट को उड़ाने का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके है। अजय ने वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी से बैचलर ऑफ साइंस (फिजिक्स ) किया है। अजय ने अपनी टेन प्लस टू की परीक्षा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटली से उत्तीर्ण की है।अजय के पिता संजय कुमार बतौर सिपाही (होमगार्ड) अग्निशमन विभाग मंडी में अपनी सेवाएं दे रहे है। माता सरिता देवी गांव सलेतहर ( कोटली) में ही बतौर आंगनबाड़ी शिक्षिका अपनी सेवाएं दे रही है। अजय के दादा भारतीय सेना की 10 जम्मू-कश्मीर राइफल रेजीमेंट से बतौर सिपाही सेवानिवृत्त हुए हैं।

गणमान्य लोगों ने भारतीय वायु सेना में बतौर अधिकारी चयनित होने पर शुभकामनाएं दी

अजय ने अपने दादा व पिता की यूनिफॉर्म से प्रभावित होकर होकर वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में एनसीसी एयर विंग को ज्वाइन किया था। फ्लाइंग ऑफिसर डॉक्टर चमन ने कहा- हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के अधिकारी, इंस्ट्रक्टर्स व कैडेट्स वारंट ऑफीसर अजय कुमार के भारतीय वायु सेना मे बतौर अधिकारी चयनित होने पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कुल्लू के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन एस के शर्मा, वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की प्राचार्या सुरीना शर्मा, फ्लाइंग ऑफिसर डॉ चमन, फ्लाइंग ऑफिसर निश्चल शर्मा, मेजर डॉ चेतन सिंह, जूनियर वारंट ऑफिसर जितेंद्र यादव, डॉ कविता (सीटीओ) आर्मी गर्ल्स विंग मंडी ने कैडेट वारंट ऑफिसर अजय कुमार को भारतीय वायु सेना में बतौर अधिकारी चयनित होने पर शुभकामनाएं दी है।

see more..https://firenib.com/sukhu-government-wakes-up-after-the-cognizance-of-the-high-court/

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib