1.05 लाख रुपये में लॉन्च हुई नई Bajaj Pulsar NS 125, जाने क्या हैं फीचेर्स

Bajaj Pulsar NS 125

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जैसा कि आप जानते हैं हाल ही में बजाज मोटर द्वारा अपनी लोकप्रिय बाइक्स पल्सर NS160 और NS200 का नया वर्जन पेश किया गया था। इसी बीच अब कंपनी ने एक और बाइक Bajaj Pulsar NS 125 का भी अपडेटेड वर्जन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। अगर बात करें नई पल्सर NS125 की कीमत के बारे में तो यह 1,04,922 रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। अगर तुलना करें इसके पुराने मॉडल से तो यह 5,000 रुपये महंगी है।

मार्केट में इस गाडी का मुकाबला हीरो एक्सट्रीम 125R और TVS रेडर 125 से होने वाला है। Bajaj Pulsar NS 125 2024 में कंपनी ने बड़ी पल्सर के समान अपडेट दिए हैं। आपको बता दें यह बाइक पहले की तरह ही एक मस्कुलर डिजाइन के साथ आती है। इसमें फ्रंट डिजाइन, फ्यूल टैंक और साइड पैनल पहले की तरह ही हैं। कंपनी ने हेडलाइट के इंटरनल में बदलाव करते हुए इसमें थंडर-शेप्ड एलईडी DRL दिए हैं।

Bajaj Pulsar NS 125 फीचर्स

अगर बात करें नई Bajaj Pulsar NS 125 में मिलने वाले फीचर्स की तो अब आपको इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ एक फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल देखने को मिलता है। इसमें आपको चलते हुए एसएमएस, कॉल नोटिफिकेशन, फोन का बैटरी लेवल और बाकी नोटिफिकेशन देखने को मिल जाते हैं। इसके अलावा इस बाइक में एक यूएसबी पोर्ट के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम भी देखने को मिल जाता है।

Bajaj Pulsar NS 125 2024 में आपको एक 125cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 11.8 bhp की पावर और 11Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को एक 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा आपको इस बाइक के फ्रंट में ट्रेडिशनल टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पीछे की तरफ एक मोनोशॉक सस्पेंशन यूनिट देखने को मिलता है। बाइक में सिंगल-चैनल एबीएस के साथ फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक मिलते हैं।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib