होंडा कोर्स इंडिया ने अपनी 3rd जनरेशन सेडान कार अमेज को अगले महीने 4 दिसम्बर को लांच करने की तैयारी कर ली है नई अमेज का सीधा मुकाबला अब मारुती डिजायर के साथ में होगा। वही नई होंडा में इस बार काफी चेंजेज किए गए है इस बार इस मॉडल के डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी काफी बदलाव किए गए है। कम्पनी ने इस कार के स्केच भी जारी कर दिया है जिसमे इसके बाहरी लुक से लेकर इंटीरियर तक के सबके बारे में जानकारी मिलती है। ऐसे में आइए जान लेते है इस कार के डिज़ाइन और अन्य डिटेल्स के बारे में जान लेते है।
फीचर
नई होंडा अमेज में कई एडवांस्ड फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इस कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट्स, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, सेंटर कंसोल में कप होल्डर्स, 12V पावर आउटलेट और एडास जैसे फीचर दिए गए है वही पावर के लिए नई अमेज में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 5-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आएगा। इसके लॉन्च के बाद, यह नई अमेज मारुति सुज़ुकी डिज़ायर, हुंडई ऑरा और टाटा टिगोर के साथ मुक़ाबला करेगी।
4 दिसंबर को लॉन्च होगी नई अमेज
नई जेनरेशन Honda Amaze को भारत में आधिकारिक तौर पर 4 दिसम्बर को लांच हो रही है। वही नई Amaze की कीमत को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन हमारा अनुमान है कि इसे 7 लाख रुपये के अन्दर लॉन्च किया जा सकता है।
नई डिजायर हुई लॉन्च
होंडा अमेज से पहले मारुती सुजुकी ने अपनी डिजायर को इंडिया में लांच कर दिया है इस कार की कीमत 6.79 लाख रुपये तक रखी है वही इंजन की बात करे तो नई मारुती डिजायर में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है यह इंजन 82 PS की पावर और 112 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-मैनुअल और 5-ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
इसके अलावा CNG पावरट्रेन के साथ वैकल्पिक हाइब्रिड पेट्रोल केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। नई डिजायर कंपनी की पहली ऐसी कार है जिसे सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग मिली है। सेफ्टी के लिए इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, एयर बैग्स, व्रेक असिस्ट और 3 पॉइंट सीट बेल्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।







