अब Himachal Pradesh में कर्मचारियों को दो बार मिलेगी एलटीसी, कर्मचारी और पेंशनरों को मिलेगी एरियर और डीए की किस्त

Himachal Budget 2024

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जैसा कि आप जानते हैं हाल ही में Himachal Pradesh का साल वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया गया है। आपको बता दें इस बजट में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी खुशखबरी दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें बजट में एलान किया गया है कि कर्मचारियों को उनका एरियर और महंगाई भत्ता दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कठिन वित्तीय स्थितियों का सामना कर रही है लेकिन इसके बावजूद सभी कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन एवं पेंशन संबंधित एरियर का भुगतान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 1 मार्च से चरणबद्ध तरिके कर्मचारियों और पेंशनर्स को एरियर का भुगतान किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें 1 मार्च से उन कर्मचारियों को जो 1 जनवरी, 2016 से 31 दिसंबर, 2021 के बीच रिटायर हुए हैंन उन्हें लीव-एनकैशनमेंट और ग्रैच्युटी से संबंधित एरियर का भुगतान शुरू किया जाएगा। इतना ही नहीं 1 अप्रैल से Himachal Pradesh सरकार 4 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते की किश्त भी करने वाली है।

Himachal Pradesh में कर्मचारियों को मिलेगी 2 बार एलटीसी की सुविधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि Himachal Pradesh के कर्मचारियों को वर्तमान में सेवाकाल के आखिर में केवल एक बार आल इंडिया लीव ट्रैवल कनसेशन मिलता है। लेकिन अब 1 अप्रैल के बाद प्रदेश के कर्मचारियों को सेवाकाल के दौरान कम से कम दो बार एलटीसी की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों के सहयोग से हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति में बहुत ही जल्द सुधार देखने को मिलेगा।

बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों का अहम योगदान है और इस बात को सरकार समझती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों के बढ़े हुए वेतन का एरियर देने के लिए सरकार संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनर को पुरानी सरकार से विरासत में मिली खराब आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अभी तक अपने कर्मचारियों और पेंशनरों का एरियर नहीं दिया है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib