OLA ने दिखाई भविष्‍य के बाइक और स्कूटर्स की झलक, AI और OS 5 जैसे अपडेट्स के साथ आगामी सीजन में होंगे लांच

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक दो पहिया निर्माता कंपनी Ola Electric ने 15 अगस्‍त के खास मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया है जिसमें कंपनी की तरफ से कई बड़ी घोषणाएँ की गयी है वही इस कार्यक्रम में कंपनी ने भविष्य के लिए अपने वाहनों की झलक दिखाई है। आने वाले समय में कंपनी कई इलेक्ट्रिक वाहनों को मार्केट में लांच करने की तैयारी में जुट गयी है। तो चलिए जान लेते है कंपनी के न्यू बाइक और वाहनों से जुडी अपडेट के बारे में

Ola इलेक्ट्रिक लांच करेगी ये वाहन
15 अगस्त के खास मौके पर जहां ओला की तरफ से खास बाइक की लांचिंग की गयी है वही कंपनी की तरफ से यह जानकारी भी दी गयी है कि आने वाले दिनों कंपनी कई न्यू बाइक और स्कूटर को अपडेटेड फीचर्स के साथ में लांच करेगी। स्कूटर सेगमेंट में एस1 स्‍पोर्ट्स को लाया जाएगा। इसके अलावा प्रीमियम स्‍कूटर सेगमेंट में कंपनी की ओर से भविष्‍य में S2 City, S2 Tourer, S2 Sports को भी लाया जाएगा। बाइक सेगमेंट में S3 Adventure, S3 Grand Tourer जैसे वर्जन को लांच किया जा सकता है।

Move OS5 भी हुआ पेश
ओला की तरफ से Move OS 5 को जल्द ही पेश किया जा सकता है कंपनी की तरफ से 3 साल में यह पांचवी रिलीज है जिससे इवी को चलाना और भी ज्यादा बेहतर होता जा रहा है इसमें ओला मैप मिलता है जिसमें ग्रुप नेविगेशन, लोकेशन शेयरिंग, नेविगेशन विगेट, ईवी फ्रेंडली रूट भी मिलेंगे। इसके अलावा ओला के नए ओएस का प्रदर्शन भी देखने को मिलेगा। इसके साथ ही इसमें मार्ट चार्जिंग, स्‍मार्ट पार्क, TPMS होगा। इसके साथ ही रेंज में बढ़ोतरी होगी। वही 15 फीसदी पब्लिक चार्जिंग में समय बचेगा।

Ola में मिलेगा AI
ओला की तरफ से अपने स्कूटर में ओएस5 के जरिए AI जैसे फीचर्स भी दिए गए है इसका नाम कृत्रिम एआई असिस्‍टेंट रखा गया है। जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स के साथ में लांच किया गया है इसमें वायस कमांड के अलावा और अन्य कई फीचर्स भी शामिल है। यह साल 2024 की दिवाली से ओएस5 को रिलीज कर देगा।

Gen3 प्‍लेटफॉर्म हुआ पेश
ओला की तरफ से Gen 3 प्‍लेटफॉर्म को भी लांच किया गया है अब इस प्लेटफॉर्म का उपयोग ओला के सभी स्कूटर और बाइक में होगा। इससे वाहनों की क्षमता अधिक होगी। ओला के नए बैटरी से (4680 Bharat Cell) सेल का उपयोग किया गया है जिनको काफी सुरक्षित तरिके से बनाया गया है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib