Ola Roadster Pro इलेक्ट्रिक बाइक में दिखेंगे एक साथ में ढेर सारे फीचर्स, जानिए इसकी कीमत और पावर के बारे में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

15 अगस्त के खास मौके पर ओला ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक Ola Roadster Pro को लांच कर दिया है। इस बाइक की डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन काफी बेहतरीन है। ऐसे में आइए जान लेते है ओला रोडस्टर प्रो में किस तरह के फीचर्स और कीमत दी गयी है तो चलिए जान लेते है इस बाइक से जुड़ी सभी डिटेल्स जान लेते है।

रोडस्टर प्रो में किस तरह के फीचर्स
ओला रोडस्टर प्रो में दो बैटरी विकल्प दिया गया है जो 8kWh और 16kWh के साथ में आता है ओला की तरफ से किए गए दावे के मुताबिक, रोडस्टर प्रो देश की सबसे तेज इलेक्ट्रिक बाइक में से एक है। यह बाइक 52kW मोटर के साथ 16kWh ट्रिम में 52kW मोटर के साथ 16kWh ट्रिम में 0 से 60kmph तक की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 194kmph है। ओला की इस इलेक्ट्रिक बाइक में 16 Kwh की बैटरी रेंज दी गयी है और कंपनी दावा है कि यह भारत कि दूसरी भारतीय बाइक है।

बेहतरीन है डिज़ाइन
ओला रोडस्टर प्रो एक स्पोर्टी बाइक है इसके डिज़ाइन के बेहद फ्यूचरिस्टिक है इसमें DRL स्ट्रिप या ‘टैंक’ एक्सटेंशन और स्लिम टेल सेक्शन के साथ रोबोकॉप स्टाइल हेडलाइट का काउल दिया गया है। यह दो कलर ऑप्शन के साथ आती है, लेकिन उम्मीद है कि इसे अगले साल तक और भी कलर ऑप्शन में लाया जाएगा।

फीचर्स
ओला रोडस्टर प्रो को कई बेहतरीन फीचर्स से लैस किया गया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 10-इंच टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले दिया गया है। बाइक में चार राइड मोड दिया गया है, जो हाइपर, स्पोर्ट, नॉर्मल और इको है। इसके साथ ही बाइक में Move OS सॉफ़्टवेयर के साथ में कई ढेर सारे फीचर्स दिए गए है। जिसमें व्हीली कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और ADAS दिया जाएगा। अगर इसमें ADAS आता है तो यह देश की पहली बाइक होगी जो इस फीचर के साथ आएगी।

ओला रोडस्टर प्रो के बाइक में स्टील फ्रेम दिया गया है, जिसके आगे USD फोर्क और पीछे की तरफ मोनोशॉक दिया गया है। यह ट्यूबलेस टायर के साथ एलॉय व्हील पर रन करती है। वहीं, ब्रेकिंग के लिए बाइक के आगे की तरफ ट्विन डिस्क और पीछे की तरफ डिस्क ब्रेक दिया गया है।

कीमत है काफी बजट फ्रेंडली
Ols ने अपनी ओला रोडस्टर प्रो के 8kWh वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2 लाख रूपये तय की है। वहीं, 16kWh वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2.5 लाख रुपये है। भारत में इस बाइक का मुकाबला अल्ट्रावॉयलेट F77 मैक 2 के साथ में देखने को मिलेगा।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib