अक्षय तृतीया पर ओडिशा के CM ने किसानों के खाते में ट्रांसफर की 2,000 रूपये की क़िस्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने बुधवार को कृषक दिवस के मौके मुख्यमंत्री किसान सहायता योजना के तहत 1,025 करोड़ रुपये की राशि 51 लाख किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी है वही मुख्यमंत्री ने ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के फार्म पर आयोजित समारोह में यह रकम जारी की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केवी सिंह देव भी मौजूद रहे है।

शहरी किसानों को भी मिला फायदा

इस योजना की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यहाँ पहली बार शहरी क्षेत्र के 25,000 किसानों को भी लाभ मिला है वही टे, सीमांत, भूमिहीन और आदिवासी किसान शामिल हैं। वही मुख्यमंत्री ने ‘अखी मुथी अनुकूला’ और भूमि पूजन अनुष्ठान में भी हिस्सा लिया।

हर किसान को दी जा रही है 2000 रूपये की राशि

मुख्यमंत्री मांझी ने कहा, मैं खुद किसान परिवार से हूं, मुझे कॉलेज के दिनों में पिता के साथ खेतों में काम किया है, इसलिए किसानों की मेहनत और जरूरत को दिल से समझता हूं। हमने वादा किया था और निभाया 3,100 का MSP दिया। वही साल 2024 में राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद से प्रशासन किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसके साथ ही पिछली सरकार ने MSP के लिए विधानसभा में सिर्फ प्रस्ताव लाकर चुप्पी साध ली थी। हमने वादा किया था, अपनी बात रखी और 3100 रुपए MSP दिया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि अगले 5 सालों में सरकार 15 लाख हेक्टेयर जमीन को सिंचाई सुविधा से जोड़ने की योजना पर काम करेगी। इस योजना पर करीब 1 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा। इसके अलावा, हर सबडिविजन में कोल्ड स्टोरेज बनाने और किसानों को मछली पालन, पशुपालन, मुर्गी पालन और बत्तख पालन जैसे विविध स्रोतों से आय बढ़ाने के लिए सब्सिडी और सहायता दी जा रही है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib