स्टार्टअप महाकुंभ के दूसरे दिन एग्रीटेक पवेलियन में मुख्य सलाहकारों ने बताई कृषि की नई तकनीकें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाल ही में स्टार्टअप महाकुंभ के दूसरे दिन एग्रीटेक पवेलियन में खेती के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की झलक देखी गयी है। यहाँ न सिर्फ स्टार्टअप्स और निवेशक जुटे, बल्कि कई नीति-निर्माता भी मौजूद रहे। इस खास दिन पर भारत सरकार के वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने एग्रीटेक स्टार्टअप्स से मुलाकात की और इस आयोजन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल का आभार व्यक्त किया है।

सबसे पहले SBI के चीफ जनरल मैनेजर श्री देवाशीष मिश्रा ने अपने स्वागत भाषण से की। उन्होंने बताया कि SBI ने देश के 5 शहरों बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई और गुरुग्राम – में खास स्टार्टअप ब्रांच खोली हैं, जहां अब तक 3 हजार स्टार्टअप अकाउंट खोले जा चुके है।

मुख्य सत्र

ब्रिजिंग कैपिटल कैसे फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस और फंड्स एग्रीटेक को बढ़ावा देते है, ” इस विषय पर चर्चा हुई, जिसमें शामिल थे –
– शशवत राय ( पार्टनर, आविष्कार कैपिटल)
– सी. एम. पाटिल (CEO, कृषि कल्प फाउंडेशन)
– देवाशीष मिश्रा

देवाशीष मिश्रा ने कहा – “अपने आइडिया को प्रोडक्ट बनाएं और उसे बाजार में लाएं।”
वहीं, सी. एम. पाटिल ने कहा – “इन्वेस्टर्स के लिए मॉडल मत बनाओ, अपने लिए बनाओ – आप लंबे समय तक टिकने वाले हो। ।”

सरकारी भागीदारी

गौरव गोयल और अनय गोगटे ने ओडिशा सरकार की “Krushak Odisha Unified Platform (KOUP)” पर प्रेजेंटेशन दी।
फिर, पूर्व राजदूत गुरजीत सिंह ने “वैश्विक राजनीति और खेती पर असर” विषय पर बात की।

सम्मान और पुरस्कार

Aavishkaar महाकुंभ पीपल्स चॉइस अवॉर्ड
Pravidhaan FPC Pvt Ltd – 3 लाख रूपये
रनर-अप Himfla Pvt Ltd – 2 लाख रूपये
Aavishkaar किसान क्रांति अवॉर्ड – एक लाख रूपये

EY इंडिया के वीनित सुराना ने IPO तैयारियों पर क्लास लगाई। इसके बाद एक अहम चर्चा “The Liquidity Continuum” में रोहित बत्रा, इशप्रीत सिंह गांधी, विनीत राय और अरविंद गणेशन ने भाग लिया।
विनीत राय ने कहा – “वैंचर इकोसिस्टम ने अब तक अपने वादों को पूरी तरह निभाया नहीं है, यह हमारे लिए चुनौती है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib