OnePlus Diwali Sale : इस दिवाली इन 5 स्मार्टफोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, खरीदने के लिए चेक करे डिटेल्स

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाल ही में चीनी चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने भारतीय ग्राहकों के बीच दिवाली ऑफर की घोषणा की है। कंपनी वनप्लस 12 जैसे फ्लैगशिप फोन के साथ-साथ मिड-रेंज स्मार्टफोन, स्मार्ट वॉच और बड्स पर शानदार छूट देना का फैसला किया है इस Diwali Sale के दौरान ग्राहक बैंक डिस्काउंट और फ्लैट डिस्काउंट से अपने फेवरेट प्रोडक्ट को काफी सस्ते में खरीद सकते है। ऐसे में आज हम आपको वनप्लस दिवाली ऑफर्स के बारे में बताएंगे जो 26 सितंबर से उपलब्ध होंगे। तो आइए जान लेते है इस दिवाली मिलने वाले ऑफर के बारे में जान लेते है।

OnePlus 12
सेल के दौरान फ्लैगशिप वनप्लस 12 की कीमत बैंक डिस्काउंट के साथ लगभग 55,999 रुपये होगी। ग्राहकों को हर खरीदारी के साथ एक फ्री वनप्लस बड्स प्रो 2 भी मिलेगा, लेकिन ये ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए लाइव होगा। वनप्लस 12 की कीमत आमतौर पर 64,999 रुपये से शुरू होती है।

OnePlus 12R
OnePlus 12R स्मार्टफोन जिसकी नॉन सेल दिनों में लगभग कीमत 42,999 रुपये होती है, इसकी कीमत 5,000 रुपये की कटौती और 3 हजार रूपये की एक्स्ट्रा छूट के बाद सेल में कीमत 34,999 रुपये होगी। आप इसे 6 महीने के लिए नो-कॉस्ट EMI पर भी ले सकेंगे।

OnePlus Nord CE 4
दिवाली सेल के दौरान इस स्मार्टफोन की कीमत 21,999 रुपये होगी जिसमें 1,500 रुपये का डिस्काउंट और 1,500 रुपये के बैंक ऑफर शामिल हैं। इस फोन की खरीदारी पर ग्राहकों को फ्री Nord Buds 2r भी मिलेगा। बता दें कि आमतौर पर फोन के बेस वैरिएंट का प्राइस 24,999 रुपये से शुरू होता है।

OnePlus Nord CE 4 Lite
OnePlus Nord CE 4 लाइट जिसकी कीमत 21,999 रुपये से शुरू होती है, सेल के दौरान बैंक ऑफर और कीमत में कटौती दोनों को मिलाकर 16,999 रुपये है। इस स्मर्टफ़ोन के खरीददारों हर खरीदारी पर फ्री Bullets Wireless Z2 भी मिलेंगे।

OnePlus Nord 4
OnePlus Nord 4, जिसे 29,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, सेल के दौरान ये फोन भी 4,000 रुपये तक सस्ता मिलेगा। इसमें बैंक और फ्लैट डिस्काउंट शामिल रहेगा। फोन पर ग्राहक 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI भी ले सकते हैं।

OnePlus Buds Pro 3
हाल ही में लॉन्च किए गए वनप्लस बड्स प्रो 3 भी सेल के दौरान 10 हजार रुपये की प्राइस रेंज में उपलब्ध होंगे। इसमें कंपनी की ओर से 3,000 रुपये की खास छूट और 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट शामिल है, जिससे कीमत घटकर 9,999 रुपये रह जाएगी। इसके अलावा, अगर आप रेड केबल क्लब के मौजूदा मेंबर हैं, तो आपको 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल जाता है।

OnePlus Watch 2R
इस वाच पर 5 हजार के डिस्काउंट और 2 हजार रूपये की छूट के बाद में इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा जिसके बाद वनप्लस वॉच 2आर की कीमत 12,999 रुपये होगी। रेड केबल क्लब के मेंबर इस वॉच पर 500 रुपये की एक्स्ट्रा छूट ले सकते हैं।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib