Himachal News: सुर्खियां बटोरने के लिए राजनीति कर रहा विपक्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि सरकार ने आपदा के बाद बेहतरीन कार्य किया है. उन्होंने कहा कि सरकार लगातार आपदा प्रभावितों को मदद पहुंचाने के काम कर रही है.

हिमाचल प्रदेश सरकार वित्तीय संकट से जूझ रही है.

हिमाचल प्रदेश को केंद्र की ओर से कोई अंतरिम राहत राशि नहीं मिली

बावजूद इसके आपदा प्रभावितों को कोई समस्या आने नहीं दी गई. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जो सहायता मिली है, वह स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड के तौर पर आई है. अब तक हिमाचल प्रदेश को केंद्र की ओर से कोई अंतरिम राहत राशि नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग केवल राजनीति करने का काम कर रहे हैं.

आपदा खत्म होने के बाद विधानसभा सत्र में सभी बातों का जवाब देंगे

विपक्षी नेता चाहते हैं कि वे लगातार अखबारों की सुर्खियां बटोरें. मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष की इन बातों का कोई जवाब नहीं देना चाहते. आपदा खत्म होने के बाद विधानसभा सत्र में सभी बातों का जवाब देंगे.हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विपक्षी नेता केवल राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं. यदि सरकार में तालमेल न होता, तो दो दिन के भीतर की आपदा प्रभावितों को राहत कैसे मिल जाती? उन्होंने कहा कि प्रभावितों को सरकार ने राहत पहुंचाने का काम किया है.

कई इलाकों में बारिश हो रही है और नुकसान बढ़ता ही चला जा रहा

हिमाचल प्रदेश में प्री मानसून और मानसून के दौरान भारी तबाही हुई है.अभी कई इलाकों में बारिश हो रही है और नुकसान बढ़ता ही चला जा रहा है. सरकार लगातार प्रभावितों तक पहुंच कर उन्हें मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही है. वहीं, शिमला पहुंची एनएसजी टीम को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि एनएसजी ने मामले में साक्ष्य जुटाए हैं. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भी यह जानने की कोशिश कर रही है कि इसमें कोई अन्य अंदर तो नहीं है. उन्होंने कहा कि एनएसजी ने साक्ष्य जुटाकर ले गई हैं, लेकिन इसमें कोई बड़ी बात नहीं है.

see more..Himachal News: सरकार और आढ़तियों के विवाद से बागवान परेशान

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib