कांग्रेस सरकार में हो रहा राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का उत्पीड़न : बिंदल पोंटा साहिब की घटना पर भाजपा का तीखा प्रहार — “सरकार के पाप का घड़ा भर चुका है”

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सिरमौर जिला भाजपा द्वारा आयोजित जनाक्रोश सभा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार राजनीतिक विरोधियों को साम, दाम, दंड, भेद के जरिये प्रताड़ित कर रही है।
सभा में सांसद एवं पूर्व भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी, विधायिका रीना कश्यप, जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता, पूर्व विधायक बलदेव तोमर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। रामलीला मैदान में आयोजित इस जनसभा में पंचायतीराज संस्थाओं और शहरी निकायों के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय जनता ने भाग लिया।

सभा को संबोधित करते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि 4 जून को 18 वर्षीय हिंदू लड़की के लापता होने पर प्रशासन ने लापरवाही दिखाई और सरकार चुपचाप तमाशा देखती रही। न कोई मंत्री, न विधायक, न कोई कांग्रेस पदाधिकारी लड़की की बरामदगी के लिए सक्रिय हुआ। जब गांव वाले बेटी की तलाश और न्याय के लिए सड़कों पर उतरे तो उन पर 20 से अधिक संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज कर दिए गए जिनमें हत्या के प्रयास (धारा 307) तक शामिल है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि जनता के दबाव में प्रशासन ने 14 जून को लड़की को बरामद किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार के मंत्री और प्रशासन पहले ही सक्रिय होते तो हालात इतने नहीं बिगड़ते। लेकिन अफसोस है कि अब सरकार के संरक्षण में हिंदू समाज से जुड़े लोगों को फंसाने और उन पर झूठे मुकदमे दर्ज करने का खेल चल रहा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं और मुस्लिम नेताओं ने घटना के बाद मंच बनाकर भाजपा के खिलाफ विष वमन किया, जबकि यदि यही सक्रियता पहले दिखाई होती तो विवाद न होता।

डॉ. बिंदल ने कहा कि सिरमौर जिले में अवैध खनन और नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। हर रात 200-250 टिप्पर अवैध खनन सामग्री लेकर निकलते हैं और प्रशासन मौन है। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को झूठे केसों में फंसाने में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह व्यस्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के पाप का घड़ा भर चुका है और जनता जल्द ही इस सरकार को विदा करेगी।

सभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 97 फीसदी हिंदुत्व को हराने की सोच से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक मासूम बेटी के लापता होने पर पुलिस-प्रशासन निष्क्रिय रहा और अब सरकार के इशारे पर हिंदू समाज से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी कर रही है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिंदल और विधायक सुखराम चौधरी ने लोगों को शांत करने का प्रयास किया लेकिन उनके खिलाफ भी हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जिन लोगों ने छतों से पत्थर बरसाए, उनके खिलाफ कितनी कार्रवाई हुई?

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारें आती जाती रहती हैं, अधिकारी अहंकार त्यागें और पीड़ितों पर अत्याचार न करें। उन्होंने कहा कि पोंटा साहिब की घटना हिमाचल भर के हिंदू समाज का मामला है और भाजपा पूरे दमखम के साथ इस लड़ाई में खड़ी है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उन्हें तुरंत रिहा किया जाए और सभी झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं। भाजपा नेताओं ने साफ किया कि भाजपा के सांसद, विधायक और कार्यकर्ता जेल जाने से डरने वाले नहीं हैं और अगर सरकार हमारे धैर्य की परीक्षा लेगी तो परिणाम गंभीर होंगे।

Read more..मोदी सरकार की PM Gram Sadak Yojna से सिरमौर की सड़कों का कायाकल्प – डॉ. राजीव बिंदल

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib