Himachal News: बलद्वाड़ा में बही आध्यात्मिकता की बहार

बलद्वाड़ा में बही आध्यात्मिकता की बहार
बलद्वाड़ा में बही आध्यात्मिकता की बहार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: 0के प्रभारी एचएस चावला बतौर मुख्यवक्ता शिरकत कर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीष वचनों से संगतों को निहाल किया। इस समागम में विशेष रुप से जोनल इंचार्ज आरके अभिलाषी मौजूद रहे।

वहीं इस मौके पर सरकाघाट विधायक दिलीप ठाकुर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। समागम में समूचे हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों की संगत एवं नगरवासियों ने निरंकारी संत समागम में पहुंचे।

ब्रह्मज्ञान से परमात्मा को जानकर अपने जीवन को मानवीय गुणों से युक्त बनाया जा सकता है

इस दौरान संत समागम में हरियाणा, जम्मू कश्मीर व हिमाचल प्रदेश की समस्त ब्रांचों के प्रभारी एचएस चावला ने मानवता को संदेश देते हुए अपने पावन प्रवचनों में फरमाया कि ब्रह्मज्ञान से परमात्मा को जानकर अपने जीवन को मानवीय गुणों से युक्त बनाया जा सकता है। किंतु यह तभी संभव है कि जब इस परमात्मा से अपना नाता गहरा किया जाए। तदोपरांत ही आध्यात्मिकता से युक्त होकर प्रेमा भक्ति आरंभ होगी। एचएस चावला ने कहा कि इस आध्यात्मिक ज्ञान की ज्योति से भक्त का दृष्टिकोण बदलता है और उसके जीवन में सकारात्मक सोच एवं विशालता आती है। इस दिव्य रोशनी द्वारा घट-घट में समाहित परमात्मा को देखा जा सकता है। इसके सकारात्मक प्रभाव से जीवन में प्रेमए मिलवर्तन, भाईचारे की भावना का संचार होता है और मनुष्य में व्याप्त सभी प्रकार के नकारात्मक भाव जैसे वैर, नफरत, ईष्र्या, दुर्गुण, लोभ, लालच इत्यादि स्वत: ही दूर हो जाते है। परमात्मा की अलौकिकता का महत्व बताते हुए ।

एच एस चावला ने फरमाया कि इस संपूर्ण सृष्टि का सृजनहार यह परमपिता परमात्मा है

एच एस चावला ने फरमाया कि इस संपूर्ण सृष्टि का सृजनहार यह परमपिता परमात्मा है। यही सभी कारणों का कारण भी है। जब ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति हो जाती है तदोपरांत भक्त का मन पवित्र एवं जीवन वास्तविक रूप में आनंदमयी बन जाता है और वह मन वचन कर्म से इस परमात्मा से इकमिक हो जाता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय हमीरपुर जॉन के जोनल इंचार्ज गोवर्धन दास, मंडी के क्षेत्रीय संचालक केके ठाकुर, बिलासपुर जॉन के क्षेत्रीय संचालन पवन राणा, हाकम चंद आदि मौजूद रहे। इस दौरान क्षत्रिय संचालक केके ठाकुर व ब्रांच बलद्वाड़ा मुखी भागीरथ ने एचएस चावला का आभार व्यक्त करते किया।

निरंकारी मिशन पूरे संसार में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के सानिध्य में विश्व शांति व भाईचारे का संदेश दे रहा

साथ ही बलद्वाड़ा ब्रांच और समस्त सेवा दल द्वारा समागम की सुंदर रूप रेखा में सहयोग हेतु धन्यवाद किया। जोनल इंचार्ज जोन मंडी आरके अभिलाषी ने बताया कि कोरोना काल के बाद पहली बार मंडी में जोन स्तर का निरंकारी संत समागम मंडी जिला के बलद्वाड़ा क्षेत्र में आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु पहुंचकर ज्ञानधारा के प्रवाह में डूबकी लगाई। उन्होंने कहा कि आज निरंकारी मिशन पूरे संसार में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के सानिध्य में विश्व शांति व भाईचारे का संदेश दे रहा है। उन्होंने बताया कि निरंकारी मिशन का आगामी जोन स्तर का निरंकारी संत समागम जोगिंदर नगर में आयोजित होगा।

see more..Himachal News: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया श्रद्धासुमन अर्पित

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib