इन दिनों सर्बियाई एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है, जी हाँ हाल ही में हार्दिक पांडया और नताशा दोनों ने अपने अलग अलग होने का फैसला भी किया है, तब से दोनों काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गए है। इन दिनों नताशा इंडिया में है। और अपनी लाइफ अपने हिसाब से जी रही है। हालाँकि इस बीच नताशा का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर के फैंस काफी ज्यादा कन्फ्यूज दिख रहे है लोगो को यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर नताशा किस चीज के लिए हिंट दे रही है।

सोशल मीडिया पर शेयर की फोटोज
दरअसल, नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी पोस्ट में नताशा ने अपनी फोटो शेयर की है, लेकिन एक्ट्रेस का लुक देखकर लोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा है। साथ ही अभिनेत्री का कैप्शन भी लोगों को कंफ्यूज कर रहा है। इस पोस्ट में नताशा का लुक पूरा इंडियन है, जो अक्सर पूजा या शादी के लिए कैरी किया जाता है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि कमिंग सून और दिल का इमोजी शेयर किया है।
नताशा के इस पोस्ट को देखने के बाद में लोग काफी ज्यादा कन्फ्यूज दिख रहे है, जब से नताशा और हार्दिक अलग हुए है तब से दोनों अपनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे है। वही दोनों के अलग होने के बाद हार्दिक का नाम ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन संग जुड़ने लगा था, क्योंकि दोनों ने एक जैसी लोकेशन से फोटोज शेयर की थीं।
इसके साथ ही नताशा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती है और उनका नाम भी सर्बियाई फिटनेस ट्रेनर अलेक्जेंडर एलेक्स एलिक जुड़ा हैं। हालाँकि यह सभी खबरें झूठी निकलती नजर आ रही है।







