Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत में आया 4 प्रतिशत तक उछाल, जानें आपके शहर में क्या है आज तेल का भाव Firenib News

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

[Firenib]

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उठा-पटक जारी है. पिछले 24 घंटों में WTI Crude Oil 4 प्रतिशत उछलकर 75.86 प्रति बैरल पर पहुंच गया. जबकि, ब्रेंट क्रू़ड ऑयल की कीमतों में भी करीब 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली. इसके बाद, कीमत 80.62 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. इस बीच, रविवार के लिए भारत की तेल वितरक कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बढ़े कच्चे तेल की कीमतों का असर भारतीय बाजार में देखने को नहीं मिलेगा. कंपनियों ने राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं. यहां पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपये और डीजल 94.33 रुपये लीटर आज सुबह से बिक रहा है. बता दें कि तेल कंपनियों के द्वारा भारत में राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में मई 2022 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, वैट टैक्स की कीमतों में परिवर्तन के कारण कई शहरों और राज्यों में आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में परिवर्तन देखने को मिल रहा है.

[ad_2]

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib