शरीर को हेल्दी रखने के लिए हम अपनी डाइट में प्रोटीन को जरूर शामिल करे। कई लोग अपनी डाइट में प्लांट प्रोटीन को शामिल कर सकते है इसके साथ ही कई लोग एनिमल से मिलने वाले प्रोटीन को अपनी डाइट में शामिल कर सकते है लेकिन क्या आप जानते है कि दोनों में से कौनसा प्रोटीन ज्यादा लाभकारी होता है। वही प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत शरीर की एनर्जी बढ़ाने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि दोनों में से कौन-सा प्रोटीन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है?
प्लांट प्रोटीन
प्लांट प्रोटीन फल, सब्जियां, दाल, आटा, नट्स और सीड्स से मिलता है। इन सभी में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो डाइजेशन को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके साथ ही ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। प्लांट प्रोटीन, एनिमल प्रोटीन के मुकाबले सैचुरेटेड फैट्स और कोलेस्ट्रॉल कम कम करता है। इसलिए ये आपके हार्ट को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। ये इंटेक दिल की कई बीमारियों के खतरे से भी बचाता है। आप इन फूड्स को डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।
एनिमल प्रोटीन
एनिमल प्रोटीन हमें मीट, अंडे और मछली के साथ-साथ डेयरी प्रोडक्ट्स से प्राप्त होता है वही डेयरी प्रोडक्ट्स में प्लांट बेस्ड प्रोटीन की तुलना ज्यादा प्रोटीन मौजूद होता है। इसमें अमीनो एसिड होता है, शरीर की कई समस्या को दूर रखने में मदद करता है। इसके अलावा ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और हार्मोन को बैलेंस रखने में मदद करता है। एनिमल प्रोटीन में विटामिन बी12, आयरन, जिंक और ओमेगा फैटी एसिड भी मौजूद होते हैं। ये ब्रेन को हेल्दी रखने और रेड ब्लड सेल प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है।
दोनों में ज्यादा बेहतर कौनसा
एनिमल प्रोटीन जहां प्रोटीन से भरपूर होता है, तो वहीं प्लांट प्रोटीन से कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट्स को कम इंटेक करता हैं। ये दोनों ही अपनी-अपनी जगह प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स होता है, इसलिए ये दोनों ही एक दूसरे से अलग हैं। आप एनिमल प्रोटीन लेना चाहते हैं तो इससे बनी चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं। दोनों प्रोटीन को आप अपनी डाइट में सीमित मात्रा में लें, ताकि ये आपके शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सके।







