Himachal News: प्रधानमंत्री मोदी ने नौ वर्षों में भारत को बनाया विश्व शक्ति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: केंद्र सरकार के अत्यंत सफल और सराहनीय नौ वर्षों के कार्यकाल को भारतीय जनता पार्टी बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मना रही है।

2024 में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनाने के लिए पार्टी संगठन ने कमर कस ली है

हिमाचल जैसे छोटे से राज्य में AIIMS, AIM, मेडिकल कॉलेज खोले गए

और इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र कुमार ने संसदीय क्षेत्र मंडी के सोशल मीडिया से संबंधित महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले नौ वर्षो के कार्यकाल में हुए विभिन्न कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने उपस्थित लोगों से केंद्र सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और कहा कि हिमाचल जैसे छोटे से राज्य में AIIMS, AIM, मेडिकल कॉलेज खोले गए । फोरलेन जिसकी कल्पना भी हिमाचलवासी नहीं कर सकते थे आज पूरे प्रदेश में इनका जाल बिछाने का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति, रक्षा नीति का आज विश्व लोहा मान रहा है

उन्होंने कहा कि रोहतांग टनल के कारण जहां राष्ट्र की सीमा अधिक सुरक्षित हुई है वहीं पर्यटन को भी महत्तवपूर्ण ऊंचाई प्राप्त हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वे बड़ चढ़ कर सोशल मीडिया में केंद्र सरकार की योजनाओं और नीतियों का प्रसार प्रसार करें।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति, रक्षा नीति का आज विश्व लोहा मान रहा है और बड़े बड़े राष्ट्र अध्यक्ष आज भारत के सशक्त नेतृत्व के आगे झुक कर उन्हें सम्मान दे रहे हैं जो प्रत्येक भारत वासी के लिए गर्व की बात है। इससे पूर्व डॉ महेंद कुमार ने क्रिकेट स्टार ऋषि धवन का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री और सुंदरनगर विधायक राकेश जमवाल, बंजार विधायक सुरेन्द्र सौरी, सरकाघाट विधायक दलीप ठाकुर, प्रदेश सचिव बिहारी लाल शर्मा, जिला अध्यक्ष रणबीर सिंह, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित सूद, जिला महामंत्री प्रियंता शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनीष कपूर और सोशल मीडिया से संबंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

see more..Himachal News: शिमला शहर में स्ट्रीट लाइट का रख रखाव नही कर रही कंपनी

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib