Assembly Election 2023: पीएम मोदी राजस्थान में झोकेंगे ताकत, कहीं रैली तो कहीं होगा रोड शो, अमित शाह भी पहुंचेंगे तेलंगाना

Pm 2023 11 Fc2b68fdcf6caf039eaf0f4386c874fa 16x9.jpg

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Firenib

Assembly Election 2023 LIVE: पांच राज्यों में विधानसभा का चुनावी बिगुल बजते ही सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. राष्ट्रीय पार्टी के नेताओं के साथ-साथ क्षेत्रीय पार्टियों के नेता भी चुनावी प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है. हालांकि छत्तीसगढ़ में एक चरण का चुनाव हो चुका है. वहीं मिजोरम में भी मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. जबकि मध्य प्रदेश में भी 240 विधानसभा सीटों पर मतदान हो चुका है. हालांकि राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ का दूसरा चरण बाकी है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं.

इसी कड़ी में राजस्थान के रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो जनसभा करेंगे और एक रोड शो करेंगे. पीएम मोदी दोपहर 12 बजे जादौन, पाली और 3.30 बजे पीलीबंगा में रेली करेंगे. इसके बाद प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी बीकानेर में 5.30 बजे रोड शो करेंगे. वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम को चार बजे उदयपुर शहर में रोड शो करेंगे. इसके अलावा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ के राजमसंद में दोपहर एक बजे विजय संकल्प सभा करेंगे. जबकि तेलंगाना में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दो जनसभा करेंगे और रोड शो करेंगे. अमित शाह 1 बजे वरांगल में और दोपहर ढाई बजे जगतियाल में जनसभा करेंगे. वहीं रंगारेड्डी में 5 बजे रोड शो करेंगे.

अधिक पढ़ें …

Source link

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib