Himachal News: प्रधानमंत्री के नौ साल का कार्यकाल भारत के विकास स्वर्णिम काल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ हैं। इनके बिना न तो कोई नेता कुछ हैं और नहीं पार्टी। मैं उन सभी कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं जिन्होंने पार्टी को अपने खून पसीने से सींचा है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर थुनाग में पार्टी द्वारा आयोजित ‘वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन‘ को सम्बोधित कर रहे थे।

दुनियां में भारत का डंका बज रहा है

उन्होंने दिवंगत पार्टी कार्यकर्ताओं को भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जो आज हमारे बीच नहीं हैं उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार विकास की नई गाथा लिख रहे हैं, दुनियां में भारत का डंका बज रहा है। हिमाचल समेत पूरे भारत में हर क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास हो रहा है। इस अवसर पर पार्टी के स्थानीय नेता समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिमाचल के मुख्यमंत्री को हिमाचल के लोग लॉकप्रिय सीएम कह रहे हैं

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस मौके पर सुक्खू सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज हिमाचल में विकास पर तालाबंदी हो गयी है। हिमाचल के मुख्यमंत्री को हिमाचल के लोग लॉकप्रिय सीएम कह रहे हैं। जिन्होने हिमाचल में हो रहे विकास पर ताला लगा दिया है। कांग्रेस के लोग व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर आए थे लेकिन जिस तरह की व्यवस्था दे रहे हैं उससे देवभूमि के लोग त्रस्त है। हिमाचल में पहली बार ऐसी सरकार आई हैं जो स्कूलों पर ताले लगवा रही है लेकिन शराब के ठेके रात के एक बजे तक खुलवा रही है। व्यवस्था परिवर्तन वाले लोग इसे राजस्व बढ़ाना कह रहे हैं।

देवभूमि के युवाओं को कहां ले जाना चाह रहे हैं

आखिर हम देवभूमि के युवाओं को कहां ले जाना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मासूमों के आंगनबाड़ी केन्द्र के बगल में ही इस सरकार ने शराइ की दुकान खोल दी, जब वहां आने वाले मासूम बच्चों के परिजनों ने इस पर ऐतराज जताया और शराब ठेके को हटाने की मांग की तो सरकार ने वह आंगनबाड़ी केन्द्र ही हटाने का आदेश दे दिया। इन दिवंगत कार्यकर्ताओं के योगदान को सराहते हुए दी श्रद्धांजलिनेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने थुनाग क्षेत्र के दिवंगत कार्यकर्ता स्व. धर्मचंद शैरी, स्व. लाभचंद, स्व. बीरबल और स्व. मेहरचंद के द्वारा पार्टी के लिए किए गए योगदानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

see more..Himachal News: 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में होगा “बाल सत्र” का आयोजन

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib