Himachal News: चुनाव से पहले देश में हो रही सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड लेकर छिड़ी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश में भी सियासत गर्म हो गई है.

जहां एक ओर प्रदेश कांग्रेस सरकार में महत्वपूर्ण महकमे के मंत्री विक्रमादित्य सिंह खुलकर यूसीसी के समर्थन में उतर गए हैं तो,

भाजपा की देश में ध्रुवीकरण करने वाली राजनीति बताया

वहीं एक दूसरे कैबिनेट मंत्री चंद्रकुमार इस पर अपनी असहमति दर्ज करा चुके हैं. अब इस मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व में हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष रहे कुलदीप सिंह राठौर की एंट्री हुई है जो इस मामले पर सीधे तौर पर टिप्पणी करने से तो बचते हुए नजर आए लेकिन इशारों में इसे भाजपा की देश में ध्रुवीकरण करने वाली राजनीति बताया.

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर हो रही राजनीतिक बहस के बीच अपनी करने से बचते हुए नजर आए

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और ठियोग से कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने यूनिफॉर्म सिविल कोड पर हो रही राजनीतिक बहस के बीच अपनी करने से बचते हुए नजर आए. कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि अभी मॉनसून सत्र की घोषणा नहीं हुई है ऐसे में जब पार्टी का पार्लियामेंट्री बोर्ड इस मुद्दे पर अपनी राह तय करेगा तो कुलदीप सिंह राठौर भी उसी का अनुसरण करेंगे. इसके अलावा कुलदीप सिंह राठौड़ ने कहा कि 2024 आम चुनाव से पहले देश में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने की कोशिश की जा रही है और वह इस तरह के किसी भी प्रयास की भर्त्सना करते हैं.

see more..Himachal News: किलो के हिसाब से ही बिकेगा सेब

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib