अनार को पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है यह सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसका हर रोज सेवन करने से शरीर को काफी सारे लाभ मिलते है। अनार अपने खट्टे और मीठे स्वाद के लिए काफी मशहूर है इसमें मिलने वाले विटामिन-सी, के, फोलेट और पोटैशियम सेहत के वरदान साबित होते है वही अनार में प्यूनिकैलागिन्स और फ्लेवोनोइड्स नामक दो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाया जाता है। ऐसे में आइए जान लेते है अनार से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जान लेते है।
अनार खाने के अनोखे लाभ
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
रोजाना खाली पेट 1 अनार खाने से शरीर में बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा कम करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक नियमित रूप से अनार खाने से तनाव और सूजन की समस्या कम होती है। अनार हृदय रोग, कैंसर और डायबिटीज की बीमारियों से बचाने में भी मददगार होता है।
हार्ट हेल्थ
अनार अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए काफी मशहूर है। यह हर्ट रोगों काफी ज्यादा मददगार होता है। अनार खाने से शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल बैलेंस रहता है। अनार का सेवन करने से बीपी कंट्रोल रहता है। वही अनार के जूस का सेवन करने से हर्ट अटैक आने का जोखिम भी खत्म हो जाता है।
पाचन शक्ति बढ़ाए
अनार फाइबर से भरपूर होता है। फाइबर मल त्याग करने में सहायक है। अनार खाने से आंतों की सफाई होती है। अनार में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाचन तंत्र में सूजन को कम करते हैं। अनार खाने से पेट के अल्सर की समस्या को भी रोका जा सकता है। इसके अलावा पेट की सभी समस्याओं से बचने के लिए भी अनार खाना फायदेमंद होता है।
एंटीइंफ्लामेट्री प्रॉपर्टीज
अनार में मौजूद एंटीइंफ्लामेट्री प्रॉपर्टीज शरीर के अंदर सूजन की समस्या को जड़ से खत्म करता है। अनार खाने से पुरानी से पुरानी सूजन से राहत मिलती है। जिन जोड़ों में दर्द और सूजन रहती है, उन्हें रोजाना अनार खाना चाहिए। एक रिसर्च के अनुसार, अनार में मौजूद कुछ तत्व ऐसे भी हैं, जो कोलन कैंसर की रोकथाम में मददगार होते हैं।
इम्युनिटी
अनार विटामिन C का प्रमुख सोर्स माना जाता है। इससे इम्युनिटी मजबूत होती है। अनार खाने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। अनार में मौजूद विटामिन-सी शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है, जो इम्युनिटी के लिए जरूरी होता है।
स्किन हेल्थ के लिए भी
अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी स्किन हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है। अनार में मौजूद कंपाउंड्स त्वचा को सन टैनिंग से बचाने और स्किन को एंटी एजिंग से बचाने में मदद करते हैं। अनार स्किन में कोलेजन को बढ़ाने में मदद करता है। अनार में नेचुरल मॉइस्चराइजिंग प्रॉपर्टीज भी होती हैं।
कैसे करे अनार का सेवन ?
अनार को किसी भी समय खाया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, खाली पेट अनार का सेवन करने से शरीर को सबसे ज्यादा लाभ होता है। आपको जूस के बजाय साबुत अनार का सेवन करना चाहिए। अनार के छिलके भी सेहत के लिए लाभकारी होता है अनार के अनार के छिलके सुखाकर पाउडर बनाकर पानी में मिलाकर पीने से लिवर की हेल्थ अच्छी रहती है।







