केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 2015 में शुरू की गयी है इस योजना का लाभ करोड़ों लोगों को मिल रहा है वही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत आप अपने परिवार के लिए 2 लाख रूपये तक का लाइफ इंश्योरेंस ले सकते है वही इस योजना से कोई भी जुड़ सकता है तो आइए जान लेते है इस योजना के बारे में डिटेल्स से जान लेते है।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना क्या है?
गरीबों के परिवारों का भी भविष्य सुरक्षित रहे, इसके लिए केंद्र सरकार ने 9 मई, 2015 को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की शुरुआत की। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब व जरूरतमंद परिवारों तक भी लाइफ इंश्योरेंस का फायदा पहुंचाना था। इस योजना के तहत नाममात्र के प्रीमियम पर आम लोगों को 2 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस देने का प्रावधान किया गया है। हर साल 436 रुपये देकर भारत का कोई भी नागरिक इस इंश्योरेंस पॉलिसी को ले सकता है।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का उद्देश्य
देश के प्रत्येक नागरिक को कम खर्च पर जीवन बीमा की सुविधा मिल सकती है।
जो लोग महंगे प्रीमियम नहीं खरीद सकते, उनके परिवार का भी भविष्य सुरक्षित करना।
इस योजना के तहत लगभग करीब 436 रुपये सालाना के प्रीमियम में 2 लाख का लाइफ इंश्योरेंस देना।
वही 18 से 50 साल की उम्र के लोगों को जीवन बीमा देना।
इससे गरीब वर्ग तक भी लाइफ इंश्योरेंस की सुविधा पहुंचाना।
वही मृत्यु होने पर नॉमिनी को 2 लाख रुपये दिए जाते हैं।
इससे मौत चाहे दुघर्टना से हो या फिर प्राकृतिक हो, इश्ंयोरेंस का क्लेम मिलेगा।
यह जीवन बीमा योजना है, यानी केवल मृत्यु की स्थिति में लाभ मिलता है।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
इस योजना के लिए आपको अपने बैंक जाना होगा।
इस योजना के लिए आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी के साथ नॉमिनी की पूरी जानकारी भरनी होगी।
वही नॉमिनी का नाम, पता उसके साथ संबंध भी फॉर्म में बताना होगा।
इसके साथ ही बैंक से प्रीमियम के ऑटो डेबिट करने की अनुमति भी देनी होगी।







