Himachal News: आज मण्डी में देश के सबसे बड़े कार्यक्रम मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को सुना। प्रधानमंत्री ने मेडिकल साइंस के महत्व, नारी शक्ति के प्रेरणादायक प्रयास एवं सौर ऊर्जा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बातें बताईं।

पीएम ने आज तक जिस भी मुददे पर चर्चा की वे हमेशा देश के हित में ही होता है
नेेता प्रतिपक्ष ने बताया कि पीएम इतने व्यस्त होने के बावजूद भी कार्यक्रम को लगातार कर रहे है और उन्हेानें आज तक कोई भी राजनैतिक बात नही की, पीएम ने आज तक जिस भी मुददे पर चर्चा की वे हमेशा देश के हित में ही होता है, जयराम ने कहा कि उन्हेानें भी लगातार 99 एपिसोड देखें है, उन्होनें कहा कि उन्होंने देश की उपलब्धियों, प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्द्धक बातों का उल्लेख भी किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम के 99वें एपिसोड को संबोधित किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम के 99वें एपिसोड को संबोधित किया, इस कार्यक्रम के जरिए हर महीने प्रधानमंत्री देश वासियों से संवाद करते हैं। 3 अक्टूबर 2014 को विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने ये कार्यक्रम शुरू किया। आखिरी मन की बात कार्यक्रम 26 फरवरी को प्रसारित हुआ था। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में ऑर्गन डोनेशन पर चर्चा की, पीएम ने ऑर्गन डोनेट करने वाले लोगों के परिवार से बात की, वहीं मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पीएम केी मन की बात को सुना और पूरा कार्यक्रम देखा।
ऑर्गन डोनेशन किसी को जीवन देने का एक बहुत बड़ा माध्यम बन चुका है
नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि पीएम इतने व्यस्त होने के बावजूद भी कार्यक्रम को लगातार कर रहे है और उन्हेानें आज तक कोई भी राजनैतिक बात नही की, जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आधुनिक मेडिकल साइंस के इस दौर में ऑर्गन डोनेशन किसी को जीवन देने का एक बहुत बड़ा माध्यम बन चुका है। कहते हैं, जब एक व्यक्ति मृत्यु के बाद अपना शरीर दान करता है तो उससे 8 से 9 लोगों को एक नया जीवन मिलने की संभावना बनती है। उन्होन कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की।
अगला 100 वां कार्यक्रम अगले माह होगा
उन्होंने कहा कि आज भारत का जो सामर्थ्य नए सिरे से निखरकर सामने आ रहा है, उसमें बहुत बड़ी भूमिका हमारी नारी शक्ति की है।अब अगला 100 वां कार्यक्रम अगले माह होगा जिसके लिए सभी भारतीयों को बेसब्री से इंतजार रहेगा।







