Himachal News:प्रोबेशनर आईएएस व एचएएस अधिकारियों ने जानी एसडीएम व तहसील कार्यालयों की कार्यप्रणाली

बैच 2021 के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस)
बैच 2021 के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस)

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: बैच 2021 के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) तथा बैच 2022 के हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) प्रोबेशनर अधिकारियों ने आज एसडीएम व तहसील कार्यालय जोगिन्दर नगर का भ्रमण किया।

बैच 2021 के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) तथा बैच 2022 के हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) प्रोबेशनर अधिकारियों

इस दौरान उन्होंने इन दोनों कार्यालयों में दी जा रही विभिन्न सेवाओं संबंधी कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इसके साथ-साथ उन्होंने पटवार एवं कानूनगो भवन जोगिन्दर नगर का भी भ्रमण किया तथा राजस्व संबंधी जानकारी हासिल की।

एसडीएम व तहसील कार्यालयों की विभिन्न सेवाओं संबंधी विस्तृत जानकारी हासिल की


इस बात की पुष्टि करते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि राजस्व प्रशिक्षण संस्थान (आरटीआई) जोगिन्दर नगर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे तीन आईएएस व सात एचएएस प्रोबेशनर अधिकारियों ने आज एसडीएम व तहसील कार्यालयों सहित पटवार व कानूनगो भवन जोगिन्दर नगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होने एसडीएम व तहसील कार्यालयों की विभिन्न सेवाओं संबंधी विस्तृत जानकारी हासिल की। साथ ही पटवार एवं कानूनगो भवन जोगिन्दर नगर का भी भ्रमण कर राजस्व संबंधी होने वाले विभिन्न कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
इससे पहले एसडीएम ने इन सभी प्रोबेशनर प्रशासनिक अधिकारियों का कार्यालय में आने के लिए स्वागत किया तथा कार्यालय की दिन प्रतिदिन की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया।

(आईएएस) बैच 2021 के प्रोबेशनर अधिकारी ईशांत जसवाल, विजय वर्धन व नेत्रा मेती शामिल रहे

साथ ही आगामी एक से पांच अप्रैल तक आयोजित होने जा रहे राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेले में शामिल होने का भी निमंत्रण दिया।इस दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) बैच 2021 के प्रोबेशनर अधिकारी ईशांत जसवाल, विजय वर्धन व नेत्रा मेती शामिल रहे। जबकि हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) बैच 2022 के प्रोबेशनर अधिकारी अभिषेक बरवाल, दीक्षित राणा, विपन ठाकुर, चिराग शर्मा, अमनदीप सिंह, कुनिका व पूजा अधिकारी शामिल रहे।
इस मौके पर तहसीलदार जोगिन्दर नगर डॉ. मुकुल शर्मा, तहसीलदार आरटीआई हरदयाल सिंह भी मौजूद रहे।

see more..Himachal News:लोकतंत्र की की गई हत्या,राहुल गांधी से डरी है केंद्र सरकार

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *