Rajya Sabha Election 2024 : देखें 3 राज्य की 15 सीटों पर मतदान के नतीजे, राज्यसभा चुनाव में कहां किसने मारी बाजी

Rajya Sabha Election 2024

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Rajya Sabha Election 2024 : आपको बता दें 3 राज्यों की 15 राज्यसभा सीटों पर आयोजित मतदान चुनावों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इन राज्यसभा चुनावों में काफी बड़े फेरबदल देखने को मिले जिसके चलते सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। नतीजों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। एक तरफ भाजपा का जलवा बरकरार है, वहीं दूसरी तरफ क्रॉस वोटिंग के कारण कांग्रेस और सपा को बड़ा झटका लगा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी की सरकार को राज्यसभा चुनाव में विधायकों की क्रॉस वोटिंग की वजह से हार का सामना करना पड़ा। कर्नाटक में कांग्रेस ने सीटों पर जीत हासिल की, जबकि उत्तर प्रदेश में 8 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और 2 सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की।

Rajya Sabha Election 2024 : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

हिमाचल प्रदेश में ‘क्रॉस-वोटिंग’ के बीच दोनों प्रत्याशियों को बराबर 34-34 मत मिले, लेकिन पर्ची के माध्यम से भाजपा के उम्मीदवार हर्ष महाजन ने कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी परास्त कर दिया। कांग्रेस पार्टी को इससे बहुत बड़ा झटका लगा है, जिसके पास 68 विधानसभा सीटों में से 40 विधायक हैं और 3 निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। नतीजे आने के बाद यह साफ़ है कि 9 विधायकों द्वारा भाजपा के पक्ष में वोट डाला गया है।

उत्तर प्रदेश में भी भाजपा ने सपा को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा चुनाव में 8 सीटों पर जीत हासिल की। उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्रियों- ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि भाजपा के सभी 8 उम्मीदवारों द्वारा राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज की गई है। सपा उम्मीदवार आलोक रंजन द्वारा हार स्वीकार करते हुए विजेताओं को बधाई दी गई। उत्तर प्रदेश में सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडे ने क्रॉस वोटिंग की चिंताओं के बीच मतदान के दौरान इस्तीफा दे दिया।

Rajya Sabha Election 2024 : कर्नाटक में कांग्रेस ने मारी बाजी

आपको बता दें कर्नाटक में मंगलवार को राज्यसभा की 4 सीटों के लिए चुनाव लड़ा गया जिसमें से 3 पर सत्तारूढ़ कांग्रेस ने जीत दर्ज की जबकि, एक सीट पर BJP ने जीत दर्ज की। आपको बता दें शाम तक सभी सीटों के नतीजे आ गए थे।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib