लाडली बहना योजना के रजिट्रेस्शन प्रक्रिया शुरू, खाते में आएगी इतनी राशि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मध्य प्रदेश की महिलाएँ लाड़ली बहन योजना की अगली क़िस्त का इन्जार कर रहे है वही उम्मीद की जा रही है कि 1.27 करोड़ लाभार्थियों के खाते में 1250 रुपये 15 मई के बाद कभी भी आ सकते हैं। इन महिलाओं का इंतजार कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। लेकिन मध्य प्रदेश कि लाखों महिलाओं का इंतजार तो करीब 2 साल से खत्म ही नहीं हो रहा है। उनके मन में एक ही सवाल है कि इस योजना के लिए नए रजिट्रेस्शन कब से शुरू होंगे।

राज्य की करीब 1.27 करोड़ लाभार्थियों के खाते में लाडली बहना योजना का पैसा भेजने के लिए हर महीने करीब 1550 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। साल 2023 में बीजेपी के वापस से मध्य प्रदेश की सत्ता में आने के लिए इस योजना का बहुत बड़ा हाथ माना जा रहा था। वही 28 जनवरी, 2023 को इस योजना को लॉन्च किया गया। मध्य प्रदेश की 21 से 59 साल की शादीशुदा, तलाकशुदा, विधवा या पति द्वारा छोड़ी गई महिलाओं का रजिस्ट्रेशन इस योजना के तहत किया गया। लेकिन अगस्त, 2023 के बाद से ही लाडली बहना योजना के लिए नए रजिस्ट्रेशन बंद पड़े हुए हैं। ऐसे में राज्य की लाखों महिलाएं पात्रता की शर्तें पूरी करने के बावजूद खाते में पैसा आने की बाट जोह रही हैं।

क्या है ताजा अपडेट

हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना को लेकर के बैठक बुलाई है इसके लिए रजिट्रेस्शन की अहम घोषणा हो सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टाइम्‍स ऑफ इंड‍िया की एक खबर के मुताब‍िक योजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है क‍ि अभी नए रजिस्ट्रेशन में टाइम लग सकता है। इसे लेकर अभी कई सारे फैसले लिए जाने हैं और प्रशासन अभी इसे लेकर जल्दबाजी में नहीं है। वही जिन महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें अभी और इंतजार करना होगा।

क्या क़िस्त में हो सकती है बढ़ोतरी

जनवरी, 2023 में जब लाडली बहना योजना को शुरू किया गया तो पात्र महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने की घोषणा की गई। वही मुख्यमंत्री की ओर से कहा भी गया कि लाडली बहना के पैसों में बढ़ोतरी की जाएगी। मगर इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई। तब से लेकर अब तक सिर्फ एक बार ही पैसा बढ़ाया गया है। अभी वर्तमान में 1250 रुपये खाते में आ रहे हैं। वही उम्मीद की जा रही है कि इसे बढ़ाकर 1500 रुपये किया जाएगा, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो सका है।

इस दिन खाते में आ सकती है तारीख

इस बीच लाडली बहना योजना का पैसा खाते में आने की भी तारीख बदली जा चुकी है। वही पहले 1250 रुपये की किस्त 10 तारीख तक आ जाती थी, लेकिन अब इन पैसों के लिए 15-16 तारीख तक इंतजार करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार से मिलने वाले बजट के इंतजार की वजह से यह देरी की गई है

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib