रॉयल एनफील्ड ने अपनी बाइक गोवा क्लासिक 350 को लॉन्च कर दिया है। यह एक रेट्रो लुक बाइक है इसके साथ गोवा क्लासिक 350 आरएसयू टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, रियर ट्विन शॉक एब्जॉर्बर, डुअल-चैनल एबीएस के साथ दोनों सिरों पर सिंगल डिस्क ब्रेक के साथ में आती है जो कंपनी की क्लासिक 350 के सामान है। वैसे बाइक के डिजाइन में चेंजेज के लिए इसमें जावा की एक बाइक में देखा जा चुका है।
लॉन्च और कीमत
Royal Enfield Goan Classic 350 की एक्स-शोरूम कीमत 2.35 लाख रुपये है जो इसके सिंगल टोन कलर में है। जबकि इसके ड्यूल टोन वेरिएंट की कीमत 2.38 लाख रुपये है। इस बाइक में सिर्फ सिंगल सीट का ऑप्शन मिलता है, पीछे बैठने वाले के लिए इसमें अलग से सीट लगवाने की जरूरत है।
इंजन और पावर
इस बाइक में 349 cc का इंजन लगा है जो 20.2 bhp की पावर और 27Nm का टॉर्च जनरेट किया गया है इसके साथ ही इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। वही इस बाइक में 36.2 km की माइलेज ऑफर कर सकती है। बेहतर राइड के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फोर्क और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर होंगे। इसके अलावा ब्रेकिंग के लिए बाइक में डुअल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम भी देखने के लिए मिलेगा। इसमें डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है। इस बाइक में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है जिसमें नेविगेशन की सुविधा मिलती है।
फीचर्स
Goan Classic 350 में LED लाइट्स, एडजस्टेबल लीवर्स और कई जबरदस्त फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। इस बाइक में एक क्रैडल फ्रेम है। इस बाइक में एक राउंड LED हेडलाइट, टियर ड्रॉप शेप फ्यूल टैंक और घुमावदार फेंडर्स मिल जाते है। इसके अलावा बाइक में एपे-हैंगर टाइप हैंडलबार और फ्लोटिंग सीट देखने को मिलती है। इस बाइक पर ट्यूबलेस वायर-स्पोक रिम्स और व्हाइट-वॉल टायर्स मिलते हैं।







