पिछले कुछ दिनों में सलमान खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा जान से मारने की धमकियों को लेकर चर्चा को लेकर बने हुए है। गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसका गेंग भाईजान का जानी दुश्मन बन गया है। आए दिन एक्टर को धमकी मिलती और घर के हमले की घटनाओं को खबरें भी सामने आते है। लेकिन देर रात सलमान खान के दोस्त और नेशनल कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद मामला और गंभीर हो गया है। बाबा सिद्दीकी हत्या की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में लॉरेंस गैंग ने ली है, जिसमें सलमान का भी जिक्र है। इस लेख में सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी के बारे में विस्तार से समझते हैं।
26 साल पुराना विवाद
1998 में सलमान खान राजस्थान के जोधपुर में अपनी फिल्म हम साथ साथ की शूटिंग कर रहे थे। उस दौरान लमान को सेट से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कारण काला हिरण का शिकार का मामला, क्योंकि एक दिन पहले रात में चश्मदीदों के बयान के आधार पर सलमान अपने दोस्तों के साथ मिलकर सफेद जिप्सी में सेट से करीब 40 किलोमीटर दूर भवाद कस्बे के कंकाणी गांव में ब्लैक बक का शिकार करने गए थे।
जहां सलमान ठहरे हुए थे वहां से काले हिरण के अवशेष मिलने से मामला और गंभीर हो गया। सलमान खान को जेल भी हुई और वह काफी दिन सलाखों के पीछे रहे, फिर जमानत पर बाहर आए। लंबे अरसे तक 26 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले को लेकर उनका नाम विवादों में बना रहा। हालांकि, इस घटना के बाद राजस्थान का बिश्नोई समाज सलमान से खफा हो गया।
लॉरेंस इस वजह से सलमान खान का दुश्मन
अब एक सवाल यह आता है की गैंग्सटर लॉरेंस बिश्नोई आखिर क्यों सलमान खान की जान के पीछे क्यों पड़ा हुआ है और उनका दुश्मन बन गया है यह 5 अप्रैल 2018 को सलमान खान को काला हिरण शिकार केस में कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई और भाईजान को जोधपुर की सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। हालांकि 2 दिन बाद ही सलमान को 50 हजार के मुचलके के साथ जमानत पर रिहा कर दिया गया था।







