साउथ के बाद में बॉलीवुड फिल्मों में धमाल मचा चुकी सामंथा रुथ प्रभु अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। ”द फैमिली मैन” के बाद अब ‘सिटाडेल: हनी बनी’ को लेकर सामंथा चर्चाओं में हैं। वरुण धवन के साथ में सामंथा की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री काफी ज्यादा बवाल मचा रही है। हाल ही में एक्ट्रेस इस फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई है और इसी दौरान अब उन्होंने कुछ ब्यान दिया है जिसके बाद में लोगो के काम खड़े हो गए।
सामंथा रुथ प्रभु ने जताई मां बनने को इच्छा?
सामंथा रुथ प्रभु ने मां बनने को लेकर अपनी ख्वाहिश जताई है। आपको बता दें, सामंथा ने नागा चैतन्य से शादी की थी और बाद में दोनों ने तलाक ले लिया। नागा अब एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से शादी करने जा रहे हैं। लेकिन सामंथा रुथ प्रभु फिलहाल सिंगल हैं। ऐसे में उनकी मां बनने की ख्वाहिश जताना थोड़ा अटपटा सा लगता है। लेकिन एक्ट्रेस ने माँ बनने को लेकर के क्या कहा ?
सामंथा का सपना
हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु माँ के रोल में नजर आई है ऐसे में उन्होंने रिवील किया है कि मदरहुड को लेकर वो क्या सोचती हैं और महसूस करती हैं। सामंथा रुथ प्रभु का कहना है कि वो रियल लाइफ में भी मां बनना चाहती हैं। एक्ट्रेस का कहना है लाइफ के उस फेज में सेटल होने का उनका वो सपना अभी तक नहीं बदला है। साथ ही सामंथा ने इस बात पर भी जोर दिया कि बच्चे पैदा करने में उम्र कभी बाधा नहीं बन सकती है।
माँ बनाना चाहती है सामंथा
सामंथा रुथ प्रभु ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि अभी बहुत देर हो चुकी है। मैं अभी भी मां बनने का सपना देखती हूं और हां, मैं मां बनना चाहूंगी। मैं हमेशा से मां बनना चाहती थी, ये एक खूबसूरत एक्सपीरियंस है। लोग अक्सर उम्र को लेकर चिंता करते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि जिंदगी में ऐसा कोई समय नहीं है जब आप मां नहीं बन सकते।’ अब एक्ट्रेस का ये बयान वायरल हो गया है। फैंस अब इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही सामंथा अपनी जिंदगी में किसी को एक और मौका देंगी।







