हज से पहले सऊदी अरब सरकार का बड़ा फैसला, भारत-पाक समेत 14 देशों के वीजा पर लगाई रोक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सऊदी अरब ने हज 2025 से पहले एक बड़ा फैसला लिया है, सऊदी अरब ने भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत 14 देशों के लिए उमराह और व्यापार और पारिवारिक वीजा पर अस्थायी रोक लगा रखी है। यह प्रतिबंध जून 2025 के मध्य तक लागू होगा जो हज तीर्थयात्रा के समापन के साथ समाप्त होगा। वही सऊदी अरब के अधिकारियों के मुताबिक यह अस्थायी हज के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और बिना रजिस्ट्रेशन हज करने की कोशिश वाले व्यक्तियों को रोकने के प्रयासों के बीच लगाया गया है।

2024 में 1200 से अधिक लोगों की हुई थी मृत्यु
सऊदी अरब सरकार के इस कदम का प्रमुख उद्देश्य बिना रजिट्रेशन के हज में शामिल होने वाले लोगों को रोकना है क्योकि पिछले साल 2024 में भीड़ और गर्मी के कारण 1200 से अधिक मौत हुई थी।

नियम तोड़ने पर लगेगा 5 साल बैन
सऊदी अरब सरकार ने सख्त चेतवानी दी है कि नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों पर 5 साल का प्रवेश प्रतिबंध लग सकता है इसके साथ ही सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अधिकारियों को वीजा बढ़ाने के निर्देश जारी किए है। वही इस साल उमराह वीजा जारी करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल 2025 है। इसके साथ ही हज समाप्त होने तक कोई नया उमराह वीजा जारी नहीं होगा।

इन देशों के वीजा पर लगी रोक
सऊदी अरब ने जिन 14 देशों के वीजा पर अस्थायी रोक लगाई है। उसमें- भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, मिस्त्र, इंडोनेशिया, इराक, इथियोपिया, ट्यूनिशिया, यमन, नाइजीरिया और मोरक्को है। वहीं सऊदी अरब के अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों को सुरक्षित और कानूनी तीर्थयात्रा प्रक्रियाओं के बारे में शिक्षित करने और मदद करने के लिए 16 भाषाओं में एक डिजिटल हज और उमराह गाइड जारी किया है।

यात्रा के नियमों को आसान बनाने के लिए रोक
14 देशों के अस्थायी वीजा पर रोक लगाने के बाद सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय का कहना है यह अस्थायी रोक यात्रा नियमों को आसान बनने के लिए लगाई गयी है। इससे हज आने वाले यात्रियों को सुरक्षा मिलेगी और उनकी यात्रा सुविधाजनक होगी।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib