Himachal News: 89 लाख से बनेगा सेराथाना से छनबाड़ पुल

89 लाख से बनेगा सेराथाना से छनबाड़ पुल
89 लाख से बनेगा सेराथाना से छनबाड़ पुल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने आज सेराथाना में 89 लाख की लागत से बनने वाले सेराथाना से छनबाड़ पुल का शिलान्यास कर कार्य का शुभारंभ करवाया।

शिलान्यास उपरान्त जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नगरोटा बगवां विधान सभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि वे नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में बिजली, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखकर क्षेत्र का योजनात्मक ढंग से विकास को गति दी जाएगी।

जरूरतमंदों को वितरित किये चेक

इसके बाद आर.एस बाली ने ओबीसी भवन नगरोटा बगवां में मुख्यमंत्री राहत कोष से लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किये। उन्होंने नौ पात्र लाभार्थियों को लगभग 3 लाख 55 हजार रूपये के चेक भेंट किए। इसमें ज्यादातर राशि गंभीर रूप से बीमार चल रहे रोगियों के उपचार हेतु आवंटित की गई। इसके अतिरिक्त पात्र बच्चों की पढ़ाई, कन्याओं के विवाह, घरों के सुधार एवं निर्माण हेतु तथा गरीबों को आर्थिक सहायता हेतु यह राशि वितरित की गई।

आई कैंप का किया शुभारंभ

इससे पहले आर.एस. बाली ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगरोटा बगवां में स्वर्गीय न्यायाधीश मेहर चन्द महाजन ट्रस्ट द्वारा आयोजित आंखों के चेकअप के निःशुल्क कैम्प का शुभारंभ किया। उन्होंने आंखों को ईश्वर का अनमोल उपहार बताते हुए उनकी उचित देखभाल करने तथा समय समय पर चेकअप कराते रहने की आवश्यकता पर बल दिया।

हटवास में बनेगा स्पोर्टस् कॉम्पलेक्स

आर.एस.बाली ने कहा 4 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से हटवास में स्पोर्ट कंपलेक्स का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा बलधर में मॉडर्न आईटीआई का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगरोटा बगवां स्कूल के शौचालय के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की भी घोषणा की है।

रनूह में जल्द शुरू होगा डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र में डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के रनूह में डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण के लिए भूमि देखी गई है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नईं अवधारणा के साथ स्थापित होने वाले इन स्कूलों में बच्चों को शिक्षा के साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवायी जायेंगी।

साहसिक पर्यटन हब बनेगा जिला कांगड़ा

आर.एस. बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का विजन है कि कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी के रूप विकसित किया जाए। उनके इस विजन को साकार करने में यहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने, विशेषकर जिले को साहसिक पर्यटन का हब बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए संकलिप्त सरकार

उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के विश्वास और भावनाओं को ध्यान में रखकर ही योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है, ताकि लोगों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रही हिमाचल प्रदेश सरकार गरीबों एवं असहायों की सरकार है और जनसेवा का धयेय लेकर यह सरकार आगे बढ़ रही है।
आर.एस. बाली ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की बहाली के रूप में अभूतपूर्व तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ऐसे चन्द राज्यों में एक है जहाँ ओपीएस लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने ओपीएस लागू कर सीधा लाभ प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और उनके परिजनों को देकर सम्मान दिया है।
आर.एस. बाली ने इस दौरान अपनी धर्मपत्नी भूमिका बाली के साथ माता नारदा शारदा मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके उपरांत उन्होंने जन समस्याओं को सुना। उन्होने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib