एक बार फिर से मैदान में एक्शन के लिए तैयार है शिखर धवन, जल्द ही इस लीग में खेलते हुए आएँगे नजर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

24 अगस्त 2024 को शिखर धवन ने इंटरनेशनल क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है वह काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे है। टीम इंडिया में उनकी वापसी बहुत ही मुश्किल दिख रही है। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल जैसी खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर लिया गया है। शिखर धवन के घरेलू क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद वह अब IPL में भी नहीं खेल पाएगे। इस बिच शिखर धवन ने अपने फ्यूचर को लेकर के एक बड़ा फैसला किया है। शिखर धवन लीजेंड लीग क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएँगे।

फ्यूचर को लेकर के धवन ने कहीं यह बात
शिखर धवन ने Legends League Cricket में शमिल होने के बाद में एक बड़ी बात कहीं मैं इस नई पारी के लिए तैयार हूँ। मुझे रिटायरमेंट के बाद यह एक आदर्श कदम लगता है। मेरी बॉडी अभी भी क्रिकेट मैच के लिए तैयार है। मैं अपने फैसले लेने के लिए संतुष्ट हूँ। क्रिकेट मेरे जीवन का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है और मैं इससे अलग नहीं हो सकता। मैं एक बार फिर से अपने दोस्तों के साथ जुड़े और अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए उत्सुक हूं।”

रमन रहेजा ने किया धवन का स्वागत
इस लीग में शामिल होने के लिए शिखर धवन ने LLC के सह संस्थापक रमन रहेजा ने कहा, मैं इस बात से बेहद खुश हूँ कि धवन मेरे साथ में जुड़ रहे है उनका अनुभव इस टूर्नामेंट को और ज्यादा रोमांचक बना रहा है हम उन्हें क्रिकेट दिग्गजों के साथ फिर से देखने के लिए इन्तजार नहीं कर सकते है।

कई और दिग्गज भी हुए इस लीग में शामिल
इस लीग में रिटायरमेंट के बाद धवन के अलावा कई और खिलाड़ी भी शामिल हो चुके है। इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के बाद आरोन फिंच, मार्टिन गुप्टिल और हाशिम अमला भी इस लीग में शामिल हो चुके है। आपको बता दे, लीजेंड्स लीग का सीजन सितम्बर 2024 में से शुरू होने जा रहा है फैंस जल्द ही धवन को क्रिकेट के मैदान पर खेलते हुए देख्नेगे।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib