Himachal News: श्री रेणुका जी में भारी वर्षा से हुए नुक्सान का लिया जायजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बाद नुक्सान को लेकर विधायक विनय कुमार ने क्षेत्र का दौरा किया है।

विधायक के द्वारा थाना कसौगा श्री रेणुका जी हरिपुरधार रोड व समस्त उन क्षेत्रों का भी द्रुत दौरा किया गया।

विधायक विनय कुमार ने मौके पर ही जाकर लोगों के दुख-दर्द को साझा किए

जहां-जहां भारी नुक्सान हुए हैं।यही नहीं विधायक विनय कुमार ने मौके पर ही जाकर लोगों के दुख-दर्द को साझा भी किया और उन्हें हर संभव सहायता दिए जाने के लिए आश्वस्त भी किया। विधायक विनय कुमार ने तमाम अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि किसी भी तरह के हुए नुक्सान के आकलन करने में देरी और कोताही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा मुसीबत की इस घड़ी में राजनीति करने वालों को बाज आना चाहिए।

राजनीति छोड़ मानवता की सेवा करने के लिए मिलजुल कर साथ आना चाहिए

उन्होंने कहा यह ऐसा समय है जिसमें राजनीति छोड़ मानवता की सेवा करने के लिए मिलजुल कर साथ आना चाहिए। साथ ही विधायक विनय कुमार ने लोगों से एक बार फिर अपील करते हुए कहा की आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर जाएं। नदी और नालों के आसपास जिनके घर हैं वह इस वर्षा ऋतु के दौरान सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

see more ..Himachal News: प्रदेश के बाहर जाना चाहते हैं, कार्यरत अधिकारी

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib