Sidharth Malhotra ने अपने फैन को पूरी तरह किया इग्नोर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। एयरपोर्ट पर एक्टर ने कुछ ऐसी हरकत कर दी जिसके बाद में वह जमकर निशाने पर आ गए। दरअसल कुछ दिनों पहले एक्टर ने अपने फैन को सरेआम इग्नोर किया। इसके बाद में एक्टर की इस हरकत को पेपराजी ने कैमरे में रिकॉर्ड कर किया। इसके बाद में सिद्धार्थ का यह वीडियो सोशल मीडिया के ऊपर जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान जहां कुछ लोग एक्टर को उनके इस बर्ताव के लिए बुरी तरह ट्रोल करते नजर आए तो कुछ उनके सपोर्ट में भी उतर आए।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैन के साथ किया बुरा बर्ताव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के एक वीडियो ने सोशल मीडिया को दो हिस्सों में बांट दिया। अब इस फैन का एक वीडियो सामने आया है। सिद्धार्थ ने जिसे इग्नोर किया था उस फैन ने अब अपना एक वीडियो शेयर कर एक्टर के इस बर्ताव को रुड बताया है। ये फैन बता रहा है कि वो पिछले कई सालों से सेलिब्रिटीज के स्कैच बनाकर उन्हें दे चुका है और वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने सिद्धार्थ का भी स्केच बनाया था और वो एयरपोर्ट गए थे।

Bro is milking this now
byu/SmallAchiever inBollyBlindsNGossip

फैन ने वीडियो के जरिए बताई सच्चाई
एक्टर की गाड़ी के पास पहुंचने वाले थे उन्होंने दिखाया कि वह एक्टर का स्केच बनाकर लाए है लेकिन सिद्धार्थ ने कोई रिस्पांस ही नहीं दिया। यहां तक कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने स्केच की तरफ भी नहीं देखा। दो-तीन बार फैन ने ट्राई किया लेकिन जब एक्टर की तरफ से कोई रिस्पांस नहीं मिला तो वो फैन पीछे हट गया। फैन का कहना है कि उन्हें पहली बार किसी सेलिब्रिटी ने ऐसे इग्नोर किया है। इस शख्स का कहना है वो हर्ट तो हुआ लेकिन वो एक्टर की इज्जत करता है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib