Singhara Tea : यदि आप भी सिंघाड़े को छीलकर को देते है फेंक, तो जान लीजिए इससे बनने वाली चाय के फायदे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सिंघाड़ा जिसे पानी का फल भी कहा जाता है यह सेहत के लिए काफी ज्यादा लाभकारी होता है इसके सेवन से सिर्फ शरीर में पानी की कमी ही दूर नहीं होती है बल्कि वजन कम करने में भी काफी हद तक मदद मिलती है यह हड्डियों की मजबूती के लिए कफ ज्यादा लाभकारी होता है। आमतौर पर सिंघाड़े के छिलको को खाकर के लोग फेंक देते है, लेकिन क्या आप जानते है यह वाकई में बेहद कमाल के है। ऐसे में आइए जान लेते है सिंघाड़े की छिलके की चाय और इससे सेहत को होने वाले फायदे के बारे में जानते हैं।

सिंघाड़े की चाय बनाने की सामग्री
एक चौथाई कप सिंघाड़े के छिलके
1 नींबू
2 कप पानी
आधा छोटा चम्मच गुड़
चुटकी भर दालचीनी पाउडर

सिंघाड़े के छिलके की चाय कैसे बनाएं?
सबसे पहले सिंघाड़े के छिलकों को अच्छे से साफ कर लें।
अब गैस ऑन करें और एक पैन में दो कप पानी उबालने के लिए रख दें।
उबाल आने पर सिंघाड़े के छिलके डाल दें और गैस का फ्लेम हल्का कर दें।
लो फ्लेम के साथ 2 मिनट के लिए चाय को अच्छे पकाएं।
इसमें स्वादानुसार गुड़ या चीनी डालकर कुछ सेकेंड के लिए पकाएं।
इसके बाद नींबू का रस और दालचीनी पाउडर भी डालकर अच्छे से मिलाएं।
इस तरह से आपकी चाय बनाकर तैयार है।

सेहत के लिए लाभकारी है सिंघाड़े की चाय
अगर आप सिंघाड़े के छिलके से बनी चाय का सेवन करते है तो इससे आपकी सेहत के लिए लाभकारी होती है वही यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सिंघाड़े के छिलके से संक्रमित गले का इलाज किया जा सकता है। अगर गले में खराश की समस्या हो रही है या फिर थायराइड से पीड़ित हैं तो आपके लिए सिंघाड़े का छिलका फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा खून को पतला करने में भी सिंघाड़े के छिलके की चाय फायदेमंद है

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib