Sohail Khan Divorce: सोहेल खान से तलाक पर वाइफ सीमा ने तोड़ी चुप्पी, बताया तलाक लेने का कारण

sohail

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Sohail Khan Divorce: बॉलीवुड सुपरस्टार सोहेल खान (Sohail Khan) की बीवी सीमा सजदेह ने पहली बार अपने तलाक को लेकर बयान दिया है. उन्होंने और सोहेल खान ने मिलकर साल की शुरुआत में तलाक के लिए कोर्ट में एप्लीकेशन दी थी. उन दोनों ने शादीशुदा जीवन के 24 साल एक साथ गुजारे है. हाल ही में सीमा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे वे अपनी लाइफ से रिलेटेड फैसले लेने में कामयाब रही.

Sohail Khan Divorce

सोहेल खान (Sohail Khan) और सीमा सजदेह की पहली बार मुलाकात ‘प्यार किया तो डरना क्या’ फिल्म के सेट पर 1998 में हुई थी. इसके बाद उनका प्यार परवान चढ़ गया और दोनों ने शादी कर ली. इन दोनों के दो बेटे भी हैं. तलाक के लिए अर्जी दाखिल करने से पहले सोहेल और उनकी पत्नी सीमा काफी समय से एक दूसरे से अलग अपार्टमेंट में रह रहे थे.

तलाक को लेकर सीमा ने दिया बयान

सीमा सजदेह ने अपने तलाक के बारे में बात करते हुए बॉलीवुड बबल से बताया कि, “बात ऐसी है कि अगर मैं ऐसी जगह खड़ी हूं, जहां पर एक तरफ गहरी खाई मेरे सामने है तो फिर मै पीछे जाना चाहूंगी. इस बात से मुझे आगे बढ़ने की सीख मिलती है. मेरा यह कदम मेरे दोनों बच्चों, परिवार के सदस्य और भाई-बहन के लिए भी अच्छा है. मैं अपनी बहन या बेटी को मुसीबत में नहीं देखना चाहती हूं. तब आप उस व्यक्ति को लेकर ज्यादा दबाव में रहने लगते है.”

‘सकारात्मक रहें की कोशिश करती हूं’

सीमा सजदेह ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, “मैं अपनी जिंदगी को पॉजिटिव तरीके से देख रही हूं. मेरे पास जो भी नेगेटिविटी आती है मैंने उसे पीछे छोड़ दिया. मुझे लगता है अब मैं वहां पहुंच गई हूं, जहां पर मुझे अब किसी की कोई परवाह नहीं है.”

तलाक के बाद बदला सरनेम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोहेल खान (Sohail Khan) से तलाक लेने के बाद सीमा ने सोशल मीडिया पर अपना सरनेम भी बदल लिया है. उन्होंने अपने नाम के पीछे से ‘खान’ हटाकर अपना पुराना नाम सीमा किरण सजदेह रख लिया है. सीमा सजदेह को आखिरी बार नेटफ्लिक्स शो के दूसरे सीजन में नीलम कोठारी, महिप कपूर और भावना पांडे के साथ देखा गया था.

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

335 Responses

  1. Pingback: genie168

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *