कभी टूटा हाथ तो कभी पांव, फिर भी नहीं आने दी एक्शन में कोई कमी, जानिए रोहित शेट्टी की दिलचस्प कहानी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टरों में से रोहित शेट्टी भी एक है इसके साथ साथ वह एक बेहतरीन स्टंटमैन भी हैं। रोहित शेट्टी हूबहू अपने पिता के सम्मान काम कर रहे है। जिस तरह से वह बेहतरीन एक्शन स्टंट दिखा रहे है उन्हें इंडिया में तो कोई टक्कर नहीं दे सकता। लेकिन क्या आप जानते है हवा में यूं गाड़ियां उड़ाने वाले इस डायरेक्टर को कितनी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। वैसे दिखने में तो स्टंट काफी आसान दिखते है लेकिन इनके पीछे उन्हें काफी ज्यादा मेहनत करनी होती है जिसका आप जरा भी अंदाजा नहीं लगा सकते है।

रोहित शेट्टी कई बार सेट पर हुए घायल
रोहित शेट्टी ने खुद ऐसे खुलासे किए है जिन्हें आप जानने के बाद काफी हैरान रह जाएंगे। उनकी फिल्मों को सम्मान की नजरों से देखेंगे।रोहित शेट्टी की फिल्मों में भरपूर एक्शन होता है उसे करने में काफी पसीना आता है कभी खून भी निकलता है तो कभी हड्डियां भी टूट जाती है। रोहित शेट्टी भी अपनी फिल्मों की शूटिंग के दौरान खुद को घायल करवा चुके है। वही उन्होंने सेट पर भरपूर जख्म मिले है।

एक्शन करते हुए करवाया फ्रैक्चर
रोहित शेट्टी ने खुद एक बार अपने एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा था कि ‘इंडियन पुलिस फाॅर्स’ की शूटिंग के वक्त जब वो एक स्टंट कर रहे थे तो गाड़ी पलट गई थी। उन्होंने अपने हाथ की एक उंगली भी दिखाई और कहा, ‘एक उंगली टेढ़ी है, फ्रैक्चर हुआ था, टूट गई थी।’ रोहित शेट्टी ने इसके बाद दूसरी उंगली की चोट दिखाई और बताया कि ये चोट दूसरे एक्शन में लगी है। वो बोले कि पब्लिक को पता नहीं चलता कितनी मेहनत करनी होती है।

गाड़ी के सीक्वेंस के दौरान खराब हुई हालत
इसके साथ ही उन्होंने बताया की एक बार उनके साथ में हादसा भी हुआ जिसमें उन्हें अपनी जांघ से स्किन निकलवाकर उंगली पर लगवानी पड़ी। उन्होंने उंगली दिखाते हुए कहा, ‘उंगली पर जो स्किन है वो थाई से निकाली है। थाई पर पैच है। दोनों उंगलियों में टांके हैं। एक गाड़ी के सीक्वेंस में पूरा हाथ सूज गया था। हाथ नीला हो गया था, तो हाथ पर कट करना पड़ा, खून निकालने के लिए। 4 लीटर ब्लड निकला।’ रोहित ने फिर दूसरे हाथ की कलाई दिखाई और बताया ये दूसरे सीक्वेंस में टूटा हुआ है। रोहित ने बताया कि उनकी बॉडी आसानी से सून नहीं होती। आम लोगों को एक इंजेक्शन देना पड़ता है जबकि उन्हें 4 इंजेक्शन देने पड़ते हैं। उन्होंने बताया कि अब उनके घर

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib