Himachal News: नशे के खिलाफ सिरमौर जिला प्रशासन इस माह एक विशेष मुहीम शुरू करने जा रहा है। जिसकेचलते विशेष रूप से अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती पर नजर रखी जाएगी।

इसके लिए पुलिस विभाग एक वट्सएप नंबर जल्द जारी करेगा जिसपर इस तरह की सुचना दी जा सकेगी।
सटीक सुचना देने वाले को प्रशासन पुरस्कृत भी करेगा
सुचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा और सटीक सुचना देने वाले को प्रशासन पुरस्कृत भी करेगा। यह जानकारी आज उपायुक्त सिरमौर आर के गौतम ने जिला स्तरीय मादक द्रव्य समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुई दी।
अफीम इत्यादि की खेती को रोकने के लिए खास मुहीम चेढी जा रही
उन्होंने बताया कि इसके इलावा शिक्षण संस्थानों, कोचिंग केन्द्रो में भी विशेष जागरूकता अभियान चलाया जायेगा .ताकि बच्चों को नशे से बचाव बारे जागरूक किया जा सके।उपायुक्त आर के गौतम ने बताया कि जिला में अफीम इत्यादि की खेती को रोकने के लिए खास मुहीम चेढी जा रही है।
सुचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा
जिसमे कई विभाग मिलकर कार्य करेंगे। इस खेती की सुचना हेतु एक वट्सएप नंबर पुलिस विभाग जारी करेगा।

जिसपर सुचना दी जा सकेगी और साथ ही सुचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा व् उन्हें सुचना अनुसार पुरस्कृत भी किया जायेगा। इसके इलावा शिक्षण संस्थानों ,कोचिंग सेंटरों में विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया जायेगा।







