SPH एविएशन और GDX सिक्योरिटी की ऐतिहासिक साझेदारी से ड्रोन तकनीक में हुए महत्वपूर्ण बदलाव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत की ड्रोन निर्माता कंपनी AVPL इंटरनेशनल की सहायक इकाई SPH एविएशन प्राइवेट लिमिटेड ने 2000 रूपये करोड़ के करोबार वाली सुरक्षा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी GDX सिक्योरिटी सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ में साझेदार की घोषणा की है। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य ड्रोन तकनीक के माध्यम से विमानन सुरक्षा में क्रांति लाना और सुरक्षा प्रोटोकॉल को अधिक मजबूती प्रदान करना है।

इस साझेदारी के तहत, दोनों कंपनियां न केवल अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक को सुरक्षा ऑपरेशन्स शामिल है, बल्कि ड्रोन पायलटों की एक नई पीढ़ी तैयार करने के लिए व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू करेंगी। यह पहल भारत के सुरक्षा और विमानन उद्योग में एक बड़ा बदलाव लाने के लिए तैयार है।

SPH एविएशन GDX सिक्योरिटी के कर्मचारियों को ड्रोन पायलट के रूप में प्रशिक्षित करेगी, जो डीजीसीए के दिशा-निर्देशों के तहत उन्नत ड्रोन संचालन में दक्ष है। इसके अलावा, दोनों कंपनियां मिलकर सुरक्षा की विशिष्ट जरूरतों को पूरा करने के लिए कस्टमाइज्ड ड्रोन समाधान विकसित करेंगी और रिमोट पायलट ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन स्थापित करेंगी।

SPH एविएशन की निदेशक प्रीति शर्मा ने कहा, “यह साझेदारी ड्रोन तकनीक और सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है इसके साथ ही यह न केवल उद्योग के कौशल मानकों को ऊंचा करेगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगी।”

GDX सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के कानूनी निदेशक हर्षवर्धन शर्मा ने इसे एक “आधुनिक सुरक्षा तंत्र की ओर कदम” बताते हुए कहा, “ड्रोन तकनीक और सुरक्षा समाधान का यह मेल सुरक्षा क्षेत्र में नए मापदंड स्थापित करेगा।” यह साझेदारी भारत के ड्रोन और सुरक्षा उद्योग को नई ऊंचाइयों तक ले जाती है वही रोजगार के अवसरों के साथ-साथ तकनीकी कौशल के विकास के क्षेत्र में भी यह पहल मील का पत्थर साबित होगा।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib