सिर्फ 8 हजार रूपये से शुरू की गेंदा के फूल की खेती, आज कमा रहे हैए मंथली 25 हजार रूपये, जानिए इस किसान की कहानी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

लाखों किसान फूलों की खेती करके अपनी जिंदगी में बदलाव कर रहे है इससे उनकी फैमिली की आर्थिक स्थिति सुधर रही है ऐसे ही कहानी एक किसान मानिक महतो की है जो झारखंड के चाकुलिया के रहने वाले है इस किसान ने 10 कट्टे में गेंदा के फूल की खेती शुरू की। इसमें उन्होंने सिर्फ 8 हजार रूपये ही खर्च किए। वही 3 महीने के बाद महतो को इस खेती से 25 हजार रूपये की कमाई हुई।

10 कट्टे में गेंदा फूल की खेती

मानिक महतो पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया के मालकुंडी पंचायत के बालीदुमा के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी सूझबूझ से खेती में सफलता हासिल की है। वही महतो पारंपरिक खेती करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने गेंदा फूल की खेती की. मानिक ने 10 कट्ठा में गेंदा फूल के पौधे लगाए हैं।

सिर्फ 8 हजार रूपये किए निवेश

पिछले साल उन्होंने 10 कट्ठा खेत में गेंदा फूल की खेती की थी। इसमें उन्होंने 8 हजार रुपये खर्च किए थे। उन्होंने 3 महीने के भीतर मानिक को 25 से 30 हजार रुपये का मुनाफा हुआ था। वही मानिक को इस बार इससे भी ज्यादा मुनाफे की उम्मीद है।

2 साल से कर रहे है गेंद की फूल की खेती

पिछले 2 साल से यह किसान गेंदा के फूल की खेती कर रहा है वही इससे पहले उन्होंने पारंपरिक खेती की थी वही वह धान और गेंहू उगाते थे। लेकिन इससे उनकी फैमिली की आर्थिक हालत में सुधार नहीं हो पा रहा है ऐसे में उन्होंने खेती से उनको सीमित लाभ हो लाभ हो रहा था। इसके बाद आय बढ़ाने के लिए कुछ अलग करने की ठानी। जिसके बाद उन्होंने गेंदा फूल की खेती का रूख किया।

पश्चिम बंगाल से आए बीज

उन्होंने फूल की खेती के लिए पश्चिम बंगाल के पांशकुडा से बीज लाए और पौधों के बीच 22 इंच की दूरी रखी. मानिक महतो ने इस खेती में जैविक खाद का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही महतो का कहना है कि घाटशिल अनुमंडल में गेंदा फूल 50 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिकता है। उन्होंने मानिक उन किसानों के लिए प्रेरणा है, जो पारंपरिक खेती में सीमित आय से जूझ रहे हैं।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib