Himachal News: रेहड़ी यूनियन ने शुरू किया अनिशिचित्कालिन धरना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: नगर निगम मंडी के तहत गठित टाउन वैंडिंग कमेटी की बैठक 8 मई में लिए गए फैसले लागू नहीं होने के विरोध में आज यूनियन ने निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया

और अनिशिचित्कालिन धरना शुरू कर दिया है।जिसका नेतृत्व सीटू के ज़िला प्रधान व राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य भूपेंद्र सिंह रेहड़ी यूनियन के प्रधान सुरेंद्र कुमार फ़ल एवं सब्जी यूनियन के प्रधान देश राज राणा प्रवीण कुमार,दीपक कुमार, मनी राम,नीरज कुमार,चन्द्रशेखर, तिलक राज, रमेश कुमार, रिहाना,निर्मला बिमला,सिकंदर,गोपेन्द्र शर्मा सुरेश सरवाल इत्यादि ने किया।

निगम मंडी पिछले अढ़ाई साल से स्ट्रीट वेण्डर्ज एक्ट को लागू नहीं कर रही है

सीटू ज़िला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नगर निगम मंडी पिछले अढ़ाई साल से स्ट्रीट वेण्डर्ज एक्ट को लागू नहीं कर रही है।क़ानून के तहत गठित टॉउन वैंडिंग कमेटी के फ़ैसले लागू नहीं हो रहे हैं हालांकि इसकी अब तक पांच बैठकें हो चुकी हैं लेकिन इसमें लिए गए कोई भी फ़ैसला लागू नहीं हो रहा है।रेहड़ी फहड़ी मज़दूर यूनियन के प्रधान सुरेंद्र कुमार ने इस दौरान कहा कि गत 8 मई को आयोजित बैठक में रेहड़ी फहड़ी वालों को 25 मई तक लाइसेंस जारी करने और उन्हें पंजीकरण कार्ड जारी करने का निर्णय लिया गया था।यही नहीं 15 जून तक उन सभी स्थानों पर ग्रीन लाइने लगाने तथा सभी रेहड़ियों पर नेम प्लेट लगाने का भी निर्णय हुआ था और सर्वेक्षण के आधार पर चयनित स्थानों पर रेहडीधारकों को पहचान पत्र देने का भी निर्णय हुआ था।

निगम के कम्मिशन्नर और टाउन वैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष अपने ही निर्णयों को लागू नहीं कर रहे

लेकिन निगम के कम्मिशन्नर और टाउन वैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष अपने ही निर्णयों को लागू नहीं कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि टाऊन वैंडिंग कमेटी की बैठकों में फ़ैसले तो होते हैं लेकिन लागू नहीं हो रहे हैं।जिसके ख़िलाफ़ यूनियन ने कई बार निगम के ख़िलाफ़ प्रदर्शन भी किया है और गत निगम की बैठक के दिन कार्यालय का घेराव भी किया गया था।लेकिन न तो चुने हुए पार्षद और मेयर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं और न ही प्रशानिक अधिकारी जो स्ट्रीट वेण्डर्ज एक्ट लागू करने के लिए जिम्मेवार हैं वे ही अपनी जिम्मेवारियों को पूरा कर रहे हैं।इसलिए रेहड़ी फहड़ी यूनियन ने फ़िर से आज निगम और कम्मिशन्नर के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

सकोढी पुल के पास रेहड़ियाँ लगाने का मामला हाईकोर्ट में पहुंचा

रेहड़ी फहड़ी यूनियन कमेटी ने 19 जून को कम्मिशन्नर को 27 जून तक लाइसेंस जारी करने का अल्टीमेटम दिया है और लाईसेंस जारी नहीं होने पर आज 28 जून को फिर से प्रदर्शन करने को चेताया था लेकिन अल्टीमेटम के बाद भी लाइसेंस जारी नहीं होने पर आज यूनियन को निरन्तर धरना देने के लिए उन्होंने मजबूर किया है।सीटू के ज़िला अध्यक्ष भपेंद्र सिंह ने कहा कि निगमायुक्त के अड़ियल रवैये और स्थानीय विधायक की नाजायज़ दखलंदाजी के कारण ही सकोढी पुल के पास रेहड़ियाँ लगाने का मामला हाईकोर्ट में पहुंचा जबकि कम्मिशन्नर स्ट्रीट वेण्डर्ज एक्ट को निगम क्षेत्र में लागू नहीं कर रहे हैं और क़ानून की उलंघन्ना कर रहे हैं।इसलिये यूनियन इसके ख़िलाफ़ आंदोलन तेज़ करेगी और हाई कोर्ट में भी इसे उठाएगी।

see more..Himachal News: इंडियन टेक्नॉमैक कंपनी हुई नीलाम

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib