अंतरराष्ट्रीय साइंस व गणित क्विज प्रतियोगिता शिवा इंटरनेशनल के छात्रों ने झटका दूसरा स्थान

आर के इंटरनेशनल स्कूल नवाही जिला मंडी में अंतरराष्ट्रीय साइंस व गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस प्रतियोगिता में जिला बिलासपुर व मंडी के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया| इस प्रतियोगिता में शिवा इंटरनेशनल स्कूल से पर्णिका, कौशिकी , श्रेयशी व अरुणिमा ने भाग लिया | इन प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया |इस उपलब्धि को हासिल करने मे स्कूल विज्ञान विभाग के अध्यापक हेतल , लक्ष्मी व शशि भूषण द्वारा कड़ी मेहनत की गई| इस उपलक्ष पर स्कूल प्रबंधक इंजिनियर पुरुषोत्तम शर्मा व प्रधानाचार्या डॉक्टर शिल्पा गोयल ने छात्रों व उनके माता पिता को बधाई दी तथा सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की |








24 Responses