आज के समय में खराब खानपान के चलते इंसान गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल, इन्हीं में से एक है। शरीर में असामान्य मात्रा में कोलेस्ट्रॉल का इजाफा होने से इंसान बीमार हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल का सीधा संबंध हमारे दिल से होता है। जहां एक तरफ गुड कोलेस्ट्रॉल हमारी हेल्थ के लिए अच्छा होता है वही बैड कोलेस्ट्राल दिल के रोगों को बढ़ाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल खराब और ज्यादा चिकना यानी तेल से बनी चीजों के सेवन से बढ़ता है। जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, तो हमारे फेस पर कुछ निशान दिखने लगते है, अगर आप इन्हें नजरअंदाज करते है तो सावधान हो जाए। यह कोलेस्ट्रॉल हार्ट और स्ट्रोक जैसे बीमारियों की वजह बन सकता है।
Bad Cholesterol से स्किन पर दिखते हैं ये संकेत
पैरों में सूजन
अगर आपके पैरों या टांगों के निचले हिस्सों में सूजन दिखाई दे रही है तो यह संकेत है कि आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ रही है। बैड कोलेस्ट्रॉल का संबंध हृदय से है, इसलिए, इस संकेत को गंभीरता से लेते हुए एकबार LDL टेस्ट जरूर करवाएं।
स्किन का रंग बदलना
खराब कोलेस्ट्रॉल से आपकी त्वचा के रंग में भी बदलाव दिखने लगते हैं। स्किन पर नीला या हरा रंग दिखना, इस बात का संकेत है कि ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो रहा है। इसके प्रभावित होने का एक कारण बढ़ा हुआ बैड कोलेस्ट्रॉल हो सकता है क्योंकि ये शरीर में जमने लगता है।
स्कीन पर दिखने लगती है धारियां
ये बैंगनी धारियां आपके फेस, हाथों या पैरों पर नजर आने लगती है। यह संकेत भी शरीर में बढ़े हुए Bad Cholesterol की ओर इशारा करता है। यह एम्बोलिजेशन सिंड्रोम नाम की बीमारी का भी एक संकेत है। इसमें इंसान को एक साथ मतली, उल्टी और बुखार हो जाता है।
स्किन पर वैक्स या मोम जैसी परत बनना
अगर आपकी स्कीन पर पिले रंग की कोई मोम जैसे परत बन रही है जो आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की वृद्धि हो चुकी है। अब आपको इसे नियंत्रित करने के लिए उपचार शुरू कर देना चाहिए।
उंगलियों में सूजन
अगर आपके हाथों और पैरों की उंगलियों में अकारण ही सूजन हो रही है तो यह भी संकेत है कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ी हुई है। यह सूजन बार-बार आपको तंग कर सकती है।