Himachal News: मंगलवार को सोलन में प्रदेश के श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ धनिराम शांडिल द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया, जहां उन्होंने कल सोलन के ठोड़ो मैदान में होने वाले मेगा रोजगार मेले में युवाओं से आने का आवाह्न किया।

धनिराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के लिए लगातार प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार कार्य कर रही है।
धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है
धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए दो से ढाई महीने में प्रदेश में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा,कल होने वाले रोजगार मेले में कुल 50 से अधिक निजी नामी कम्पनियां आएगी जिसमे करीब 2300 पद भरें जाएंगे।
बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं लोगो को अस्पतालों में मिले इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से भी मुलाकात की
शांडिल ने कहा कि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं लोगो को अस्पतालों में मिले इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से भी मुलाकात की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्रों में जो रिक्त पद पड़े है उन्हें जल्द भरने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार हर वर्ग का ध्यान रखकर कार्य कर रही है।
see more..Himachal News: श्री नैना देवी मंदिर न्यास का वर्ष 26 करोड़ 85 लाख रुपए किया पारित







